टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नए साल के मौके पर जमकर की पार्टी, कोच राहुल द्रविड़ भी दिखे साथ में
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा।
अद्यतन - Jan 1, 2022 10:15 am

नया साल की शुरुआत हो चुकी है, पुरे विश्व भर में हर तरफ नए साल के आने का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी नए साल का जश्न दक्षिण अफ्रीका में मनाया है। दरअसल भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, साल 2021 का अंत भारत ने टेस्ट मैच जीतकर शानदार तरीके से किया।
अब नए साल की शुरूआत भी भारतीय टीम जीत के साथ करना चाहेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बता दें कि नए साल के जश्न की तस्वीर अश्विन, शमी समेत कई खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें सभी खिलाड़ी पार्टी करते हुएदिख रहे हैं।
शमी ने नए साल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “नया साल 2022 आपके लिए और अधिक खुशियां, सफलता, प्यार और आशीर्वाद लेकर आए। प्रार्थना करते हैं कि आपका आने वाला साल वास्तव में उल्लेखनीय और आनंदमय हो आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं।”
यहां देखिए शमी का वह पोस्ट
May the New Year bring you more happiness, success, love and blessings! Happy new year 2022 ❤️❤️ #mshami11 pic.twitter.com/9xGqR3YZeP
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) December 31, 2021
वहीं अश्विन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, “नई साल नई उम्मीदें, आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं। नए साल के अवसर पर बीसीआई ने भी ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट के फैन्स को बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर फैन्स के लिए बधाई संदेश लिखा है।
New year new hopes! Wish you all a happy and prosperous 2022. #HappyNewYear pic.twitter.com/cssKEpeePI
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 31, 2021
बता दें कि साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम ने फैंस को खुशी मनाने का एक अच्छा शानदार मौका दिया। दरअसल, 30 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली भारत पहली एशियाई टीम बनी है। भारत ने 191 रनों के बड़े अंतर से दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं के मैदान पर पटकनी दी।