पूरे टशनबाज हैं भारतीय टीम के खिलाड़ी, फिल्मी हीरो से कम नहीं हैं इनका जीवन
आज खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच।
अद्यतन - Dec 14, 2023 11:54 am

भारतीय टीम कोई भी मैच जीते या फिर हारे, खिलाड़ियों का टशन हमेशा बना रहता है। कभी फैन्स को ये टशनबाजी पसंद आती है, तो कभी टीम इंडिया के खिलाड़ी इस स्वैग के लिए बुरी तरह Troll हो जाते हैं। अब इसी कड़ी में खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खिलाड़ियों का अलग ही अंदाज दिखा है। साथ ही आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा।
भारतीय टीम को अब खेलना है लगातार क्रिकेट
दूसरी ओर भारतीय टीम अब आपको लगातार मैदान पर नजर आने वाली है, जहां इस टी20 सीरीज के बाद अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके कुछ दिनों बाद इंग्लैंड टीम भारत के दौरे पर आ जाएगी। फिर खिलाड़ी अपनी-अपनी IPL टीमों के साथ जुड़ जाएंगे और सबसे बड़ी टी20 लीग खेलेंगे। जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। ऐसे में आपको एक बार फिर से कई प्रमुख खिलाड़ी आराम लेते हुए नजर आएंगे, तो युवा खिलाड़ी टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।
अलग ही स्वैग है भारतीय टीम के खिलाड़ियों का
*आज खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच।
*आखिरी टी20 मैच के लिए जोहान्सबर्ग पहुंची पूरी भारतीय टीम।
*इस दौरान पूरे स्टाइलिश अंदाज में नजर आए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी।
*टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा का वीडियो किया गया है शेयर।
भारतीय टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर आया नया वीडियो
मेडन टी20I अर्धशतक लगाने वाले रिंकू क्या बोले?
तीसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका
रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।
टीम इंडिया
शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।
यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें