IND v AUS: जब अक्षर पटेल के सामने नतमस्तक हुए हेड कोच राहुल द्रविड़, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v AUS: जब अक्षर पटेल के सामने नतमस्तक हुए हेड कोच राहुल द्रविड़, देखें वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहली इनिंग में अक्षर पटेल ने 74 रनों की पारी खेली।

Axar Patel Indian cricket Team (Photo Source: Twitter)
Axar Patel Indian cricket Team (Photo Source: Twitter)

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इस वक्त कंगारू टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने लगातार विकेट गंवाती रही। हालांकि, अक्षर पटेल के शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम पहली पारी में 262 रन बना पाई। अक्षर पटेल ने दबाव के क्षण में शानदार बल्लेबाजी करके दिखाई, जिसकी हर कोई तारीफ करते हुए नजर आ रहा है।

अक्षर पटेल जब शानदार पारी खेल पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब राहुल द्रविड़ समेत पवेलियन में मौजूद भारतीय खिलाड़ी व कोचिंग स्टॉफ ने अक्षर पटेल की सराहना की और उनके सामने नतमस्तक नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

भारतीय टीम ने इस तरह दी अक्षर पटेल को शाबाशी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मात्र 66 रनों पर चार विकेट गंवा चुकी थी। वहीं विराट कोहली जो अच्छे लय में दिख रहे थे, वह भी अंपायर के गलत फैसले के चलते 44 रन पर आउट हो गए, जिसके बाद भारत की सारी उम्मीद अक्षर पटेल पर थी। अक्षर पटेल ने दबाव भरे माहौल में अच्छी क्रिकेट खेलकर टीम को मजबूती दी।

अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच 8वें विकेट के लिए 114 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। आपको बता दें 8वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर साल 2008 में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह के बीच सिडनी में हुई 129 रनों की साझेदारी है।

अक्षर पटेल ने पहली इनिंग में 115 गेंदो में 9 चौके औऱ 3 छक्कों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। शानदार पारी खेलने के बाद जब अक्षर पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब पवेलियन में मौजूद कोचिंग स्टॉफ और खिलाड़ी तालियों की गड़गड़ा के बीच अक्षर को शाबाशी देते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1626915995918147584?s=20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी इनिंग में रन बटोरते हुए नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। ओपनिंग करने उतरे ट्रेविस हेड 39 रनों की नाबाद पारी के साथ क्रिज पर टिके हुए हैं।

close whatsapp