WBBL 2023-24: एक बार फिर महिला बिग बैश लीग में एक्शन में नजर नहीं आएंगी स्मृति मंधाना! जानिए क्यों - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2023-24: एक बार फिर महिला बिग बैश लीग में एक्शन में नजर नहीं आएंगी स्मृति मंधाना! जानिए क्यों

WBBL का आगाज इस साल 19 अक्टूबर को होगा जबकि फाइनल 2 दिसंबर को खेला जाएगा।

Smriti Mandhana. (Image Source: Twitter)
Smriti Mandhana. (Image Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन में फैंस की पसंदीदा भारतीय महिला स्टार एक्शन में नजर नहीं आने वाली है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान Smriti Mandhana ने लगातार दूसरे साल महिला बिग बैश लीग (WBBL) में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

आपको बता दें, स्मृति मंधाना ने पिछले साल व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान अपना वर्कलोड मैनेज करने और अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए WBBL 2022-23 से अपना नाम वापस ले लिया था। और इस बार अब उन्होंने कथित तौर पर भारत के घरेलू सीजन में खेलने के लिए WBBL 2023-24 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

WBBL 2023-24 में हिस्सा नहीं लेगी Smriti Mandhana

दरअसल, WBBL इस साल 19 अक्टूबर को शुरू होगा और 2 दिसंबर तक चलेगा, जबकि भारत का घरेलू सीजन 19 अक्टूबर से 26 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा, WBBL का आगामी सीजन भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन से भी टकराएगा। नतीजन, स्मृति मंधाना ने WBBL के विदेशी ड्राफ्ट के लिए 122 खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम नहीं डाला है, और वह घरेलू सीजन में महाराष्ट्र के लिए एक्शन में नजर आ सकती हैं।

यहां पढ़िए: भारतीय सेना ने कश्मीर में युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच प्रदान कर जीता मिताली राज का दिल

आपको बता दें, भारत दिसंबर-जनवरी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट और कुल नौ ODI और T20I मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है, और मंधाना सभी प्रारूपों में टीम की अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए वह घरेलू क्रिकेट में खेलकर इन मैचों की तैयारी करना चाहती है।

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के साथ शुरू होगा घरेलू सीजन

हाल ही में साउदर्न ब्रेव के साथ विमेंस हंड्रेड 2023 जीतने वाली स्मृति मंधाना ने अब तक आठ WBBL सीजनों में से तीन में खेला है, जहां उन्होंने ब्रिस्बेन हीट, होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर का प्रतिनिधित्व किया है।

वहीं दूसरी ओर, भारत का महिला घरेलू सीजन सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जो 19 अक्टूबर से 9 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक सीनियर महिला इंटर-जोनल ट्रॉफी आयोजित की जाएगी, जबकि एक महीने बाद 4 से 26 जनवरी तक सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?