Team India Squad BCCI

ENG सीरीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, 12 जनवरी को होगा T20I स्क्वॉड का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में देरी

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेलेगी।

Team India (Photo Source: Getty)
Team India (Photo Source: Getty)

टीम इंडिया को इस महीने के अंत में अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है। उसके बाद भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए UAE जाएगी। इस दोनों सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का एलान होना था जो अभी तक नहीं हो पाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।

ऐसे में फैंस इस वक्त इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का इंतजार कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी 12 जनवरी को हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के साथ रिव्यू मीटिंग के दौरान इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का चयन कर सकते हैं।

12 जनवरी को सेलेक्टर्स करेंगे T20I टीम का ऐलान

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो चयनकर्ता अभी (12 जनवरी) केवल टी-20 टीम का चयन करेंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चयन (6, 9 और 12 फरवरी) थोड़ी देरी के साथ हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और दुबई में किया जाएगा।

टीओआई की रिपोर्ट की माने तो आईसीसी के नियम के अनुसार, सभी टीमों को 12 जनवरी को 23.59 बजे तक अपनी प्रोविजनल टीम जमा करनी है, लेकिन बीसीसीआई इस संबंध में ICC से थोड़ा समय मांग सकता है। आम तौर पर, सभी टीमों को एक महीने पहले अपनी अस्थायी टीम जमा करनी होती है, लेकिन इस बार आईसीसी ने उस अवधि को पांच सप्ताह तक बढ़ा दिया है। टीमों को बाद में अपनी टीम बदलने की अनुमति है।

बता दें कि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड सीरीज से ब्रेक दिया जाना तय है। लेकिन अभी भी इस बात पर अनिश्चितता है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जो घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं उन्हें इस सीरीज में मौका मिलेगा या नहीं।

close whatsapp