डेविड वार्नर ने अपने फैन्स का धन्यवाद देते हुए अगले सीजन में दिया वापसी का भरोसा
अद्यतन - May 23, 2018 4:13 pm

ऑस्ट्रेलियन टीम के बैन क्रिकेट खिलाड़ी डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग के चल रहे सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से नहीं खेल रहे है. वार्नर को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जब 1 साल बैन की सज़ा उन्हें बॉल टेम्परिंग मामले में दी गयीं. वार्नर के बिना भी सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक 11 वें सीजन में काफी शानदार खेल दिखा रही है. बाएं हाथ का ये खिलाड़ी अपनी टीम को करीब से फालो कर रहा जिसमें पहले क्वालीफायर के पहले काफी शानदार संदेश दिया.
अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से ऑरेंज आर्मी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले गुड लक विश किया. वार्नर ने अपने पोस्ट में केन विलियमसन की भी कप्तान के रूप में तारीफ़ करते हुए उनकी अनुपस्थिति में काफी शानदार तरीके से ज़िम्मेदारी का निर्वाह किया है. ये पोस्ट देखकर काफी फैन्स के दिलों को छू गया जो वार्नर को आईपीएल 11 में बेहद मिस कर रहे है क्योंकि वह अपनी फ्रेंचाइजी के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य थे पिछले कुछ सिजनों से.
वार्नर हुए खुश
डेविड वार्नर के इन्स्टापोस्ट पर काफी कमेंट्स फैन्स ने किये जिसमें उन्होंने उनकी कमी को सीजन में महसूस करने की बात को कहा. अपने सभी फैन्स की ये प्रतिक्रिया देखकर वार्नर बेहद खुश हुए और उन्होंने सभी का समर्थन पर धन्यवाद देते हुए अगले साल वापसी का भरोसा दिया. ऑस्ट्रेलियन टीम खिलाड़ी को विश्वास है कि उनकी टीम आईपीएल 11 का ख़िताब जरुर जीतेगी.
इन्स्टापोस्ट पर फैन्स को जवाब देते हुए वार्नर ने लिखा कि “सभी का धन्यवाद भगवान आप सबके साथ रहे मैं अगले साल वापस आऊंगा. ट्राफी को हैदराबाद वापस घर लेकर आयें अगले कुछ दिनों में.
चेन्नई ने हैदराबाद को बेहद रोमांचक मैच में हरा दिया फाफ डू प्लेसी जिन्होंने मैच में काफी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए 42 गेंदों में 67 रनिं की नाबाद पारी खेली, हैदराबाद के गेंदबाजों ने जीत दिलाने में काफी मेहनत की लेकिन वह सफल नही हो सके. अब टीम को दूसरे क्वालीफायर में एक और मौका फाइनल में पहुँचने का मिलेगा.
यहाँ पर देखिये वार्नर के इन्स्टाग्राम पोस्ट को
