वो तीन खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर की जगह आईपीएल 2023 के लिए टीम में शामिल कर सकती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो तीन खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर की जगह आईपीएल 2023 के लिए टीम में शामिल कर सकती है

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हाल ही में एक बार फिर चोटिल गए हैं।

Jofra Archer. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jofra Archer. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस सीजन में 13 मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल करने के बाद, मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे है। आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी से कोई भी इस प्रकार की प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था।

कई लोगों ने मुंबई की नीलामी की रणनीति को दोषी ठहराया- जैसे कि हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं करना, या ईशान किशन, टिम डेविड (जिन्हें काफी सीमित अवसर दिए गए) और एक अनुपलब्ध जोफ्रा आर्चर, जिनके फिटनेस के बारे में सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी थी उनके जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाना।

चोट से ग्रस्त इंग्लिश गेंदबाज, जोफ्रा आर्चर अभी भी भविष्य के लिए एक अच्छे निवेश हैं, जो जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर शानदार पेस-अटैक बना सकते थे। इस भूलने वाले सीजन को पीछे छोड़, मुंबई इंडियंस (MI) अब उम्मीद कर रहा होगा कि जोफ्रा आर्चर पर लगाया उनका बड़ा दांव उन्हें अगले सीजन में अच्छा साबित होगा। लेकिन इसी बीच आर्चर एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं, जिस वजह से वो 2022 के इंग्लिश सीजन से बाहर हो गए हैं।

हालांकि अगला आईपीएल (IPL) सीजन अभी काफी दूर है, पर यह संभावना है कि आर्चर फिर से बाहर हो सकते हैं। आर्चर मई 2021 से किसी तरह का कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं। उनको चोट से उबरने के लिए संघर्ष करते हुए देख, अब इस नए चोट के झटके के साथ उन्हें फिर से लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में मुंबई उनके जगह किसी अच्छे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी।

इस लेख में हम उन तीन संभावित रिप्लेसमेंट पर नजर डालेंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर के आईपीएल (IPL) 2023 से बाहर होने पर, अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

ये हैं वो तीन खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस आगामी सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल कर सकती है

 1.मिचल स्टार्क

Mitchell Starc. (Photo by Michael Dodge – CA/Cricket Australia/Getty Images)
Mitchell Starc. (Photo by Michael Dodge – CA/Cricket Australia/Getty Images)

बुमराह-आर्चर की जोड़ी को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस (MI) आगामी सीजन के लिए बुमराह का साथ देने के लिए स्टार्क को टीम में शामिल कर सकती है। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जिसे वर्तमान में खेल के सर्वश्रेष्ठ व्हाइट बॉल गेंदबाजों में से एक माना जाता है, इन्होंने 2022 आईपीएल (IPL) मेगा ऑक्शन से खुद का नाम वापस ले लिया था।

हालांकि निश्चित रूप से नहीं, पर संभावना है कि वह अगले सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे। स्टार्क शायद आर्चर के लिए सबसे सक्षम और सटीक रिप्लेसमेंट हैं। और यह किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी, विशेष रूप से मुंबई के लिए एक अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं।

गेंद को स्विंग कराने, 150 की गति से गेंदबाजी करने, नई गेंद से विकेट लेने और डेथ ओवर में भी अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमताओं के साथ, मिचल स्टार्क एक संपूर्ण गेंदबाज हैं और नीलामी के दौरान चयन के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इन कारणों से मुंबई इंडियंस (MI) उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी और इसके लिए उन्हें अच्छे भाग्य और मोटी रकम की आवश्यकता होगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp