आईपीएल (IPL) 2022: 5 ऑक्शन के चयन जो टीमों के लिए भूल साबित हो रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल (IPL) 2022: 5 ऑक्शन के चयन जो टीमों के लिए भूल साबित हो रहे हैं

IPL 2022 के सीजन में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको बड़ी रकम देकर देकर ऑक्शन में खरीदा गया लेकिन वह उम्मीद के अनुसार अब तक प्रदर्शन नहीं कर सके।

Manish Pandey (Photo Source: IPL/BCCI)
Manish Pandey (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल (IPL) 2022 का आधा चरण बीत चुका है। जिसमें अपना पहला IPL सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस (GT) की टीम का अब तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह लगातार अंकतालिका में पहला स्थान बनाए हुए हैं। वहीं अभी तक IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को प्रदर्शन बेहद ही खराब देखने को मिला है।

इस IPL में, कई फ्रेंचाइजी के रिटेन किए गए खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम का मौजूदा सीजन में औसत 20 के आसपास है। हालांकि, अनकैप्ड युवा प्रतिभा आईपीएल (IPL) 2022 की सबसे बड़ी सकारात्मक विशेषता रही है।

कुल मिलाकर, जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है या खरीदा गया है, उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने पहले ही अपनी फ्रेंचाइजी के लिए गलतियां की हैं। इस लिस्ट में आइए नजर डालते हैं उन 5 नामों पर जिन्होंने आईपीएल (IPL) 2022 में बुरी तरह से प्रदर्शन किया है।

1 – मैथ्यू वेड (गुजरात टाइटंस)

Matthew Wade. (Photo Source: IPL/BCCI)
Matthew Wade. (Photo Source: IPL/BCCI)

मैथ्यू वेड ने अपनी 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल मैच में मैच विनिंग प्रदर्शन के आधार पर कुशलतापूर्वक आईपीएल (IPL) में वापसी की। वह क्रिकेटर जो टॉप सात में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है, उन्हें टी20 में कम आंकना भूल है। हालांकि, गुजरात के साथ उनका वर्तमान कार्यकाल बहुत निराशाजनक रहा है।

गुजरात फ्रेंचाइजी के लिए, वेड, डेविड मिलर के साथ उनके इक्का-दुक्का विदेशी बल्लेबाज में से हैं। अब तक इन्होंने अपने पांच मैचों में सिर्फ 68 रन बनाए हैं। 13.6 के औसत के साथ प्रदर्शन करते हुए, इन्होंने अपने आईपीएल 2022 चयन को लेकर कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। गुजरात मैनेजमेंट उन पर 2.4 करोड़ रुपये खर्च करने के बजाय मैथ्यू वेड से बेहतर खिलाड़ी खरीद सकता था।

यह 34 वर्षीय, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आखिरी गेम में भी प्रदर्शन में चूक गए थे। दुर्भाग्य से, अगर वेड का खराब फॉर्म आगे भी जारी रहता है तो यह गुजरात टाइटंस के लिए जरूर एक परेशानी बन सकता है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp