IPL 2022: अर्शदीप सिंह को लेकर इरफान पठान ने किया बड़ा दावा, पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: अर्शदीप सिंह को लेकर इरफान पठान ने किया बड़ा दावा, पढ़िए पूरी खबर

इरफान पठान ने अर्शदीप सिंह के उन गुणों पर प्रकाश डाला, जो उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाते हैं।

Arshdeep Singh and Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Arshdeep Singh and Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी काफी प्रभावित हुए हैं। वह इस सीजन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ डेथ गेंदबाजों में से एक रहे हैं, और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए लगातार बेहतरीन यॉर्कर डाल रहे हैं।

आपको बता दें, अर्शदीप सिंह डेथ ओवर में अपनी 7.14 की इकॉनमी रेट के साथ खेल के सबसे बड़े फिनिशरों की बोलती बंद करा रहे हैं, और अपने इसी प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान भी आकर्षित कर रहे हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक खेले 13 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। हालांकि, वह ज्यादा विकेट नहीं ले पाए हैं, लेकिन जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने अपना सर्वोत्तम दिया और टीम की मदद की।

अर्शदीप सिंह के मुरीद हुए इरफान पठान

इस बीच, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अर्शदीप सिंह को एक विशेष प्रतिभा बताया और उन गुणों पर प्रकाश डाला, जो उन्हें अपनी उम्र के गेंदबाजों से अलग बनाते हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में अभूतपूर्व विकास दिखाने के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज की सराहना भी की है।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा: “अर्शदीप एक विशेष खिलाड़ी हैं। वह युवा, आत्मविश्वासी और सटीक है। ये सारी खूबियां उन्हें अपनी उम्र के गेंदबाजों से अलग बनाती हैं। वह एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या या फिर किसी भी बड़े खिलाड़ियों को डेथ ओवरों में परेशान कर रहे हैं, और उनके लिए बड़ी बाधा बन रहे है, जो उसकी शानदार प्रतिभा को दर्शाता है। उनका, बतौर गेंदबाज, विकास अभूतपूर्व रहा है।”

पूर्व ऑलराउंडर ने आगे बताया कि कैसे पंजाब किंग्स (PBKS) टीम में दक्षिण अफ्रीकी स्टार कगिसो रबाडा की मौजूदगी के बावजूद अर्शदीप सिंह ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी उपस्थिति दर्ज की और लोगो का ध्यान आकर्षित किया।

पठान ने कहा कगिसो रबाडा के रूप में पंजाब टीम में एक बड़े तबगे के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज की मौजूदगी के बावजूद एक अनकैप्ड भारतीय सीमर, अर्शदीप सिंह, को पहचान मिल रही है, जो यह साबित करता है कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए भविष्य के बड़े सितारें बनने जा रहे हैं।

close whatsapp