IPL 2022: मेगा ऑक्शन के बाद CSK की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टीम में कुछ नए चेहरे भी मौजूद - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मेगा ऑक्शन के बाद CSK की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टीम में कुछ नए चेहरे भी मौजूद

एक बार फिर धोनी की हाथों में होगी CSK की कमान।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल मेगा नीलामी अब खत्म हो गई है। ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने अपने लिए सबसे अच्छे खिलाड़ियों को चुनने का प्रयास किया। जैसे ही ऑक्शन समाप्त हुआ फैंस अपनी पसंदीदा टीम की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन बनाने के लिए अपनी पूरी जोर लगा रही हैं। हालांकि, कभी-कभी इतने खिलाड़ियों के साथ सही कॉम्बिनेशन खोजना मुश्किल होता है।

CSK जैसी टीम लीग के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक रही है। वो अपने कोर टीम पर भरोसा करते हैं और उन्होंने खिलाड़ियों पर जो भरोसा दिखाया है, वह अन्य टीमों के पालन के लिए एक बेंचमार्क रहा है। इस बार, उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को बनाए रखने का फैसला किया था।

यह एक चतुर चाल थी क्योंकि उन्होंने दो नए सदस्यों को अपने कोर टीम में शामिल किया और धोनी को मुख्य खिलाड़ी के रूप में रखने का विकल्प चुना। उनकी मौजूदगी टीम में बदलाव लाने के लिए काफी है। साथ ही, जडेजा के रिटेन करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी सोच किस प्रकार की है क्योंकि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। तो, आइए एक नजर डालते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन पर:

आईपीएल 2022 के लिए CSK की बेस प्लेइंग इलेवन:

1) रुतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad. (Photo Source: IPL/BCCI)

ऐसी दुनिया में जहां एक महामारी खिलाड़ियों की उपस्थिति को प्रभावित कर रही है, उस स्थिति में अच्छे फॉर्म को बनाए रखना वाकई मुश्किल है। इस महामारी ने कई खिलाड़ियों के करियर को ठप कर दिया है। इसलिए, विशेष रूप से भारत में, एक युवा खिलाड़ी के लिए टीम में ऊपर उठना वास्तव में कठिन है।

रुतुराज गायकवाड़ भी कोरोना की चपेट में आए लेकिन उन्होंने इससे खेल को प्रभावित नहीं होने दिया। जैसे-जैसे वह अधिक क्रिकेट खेल रहे हैं, उनमें काफी सुधार हो रहा है। उन्होंने 2020 संस्करण में सीएसके की ओर से जगह बनाई, लेकिन यह उनके करियर की एक भयानक शुरुआत थी, क्योंकि शुरुआती मुकाबलों में वो अच्छा नहीं कर पाए थे।

हालांकि, उन्हें फिर भी काफी मौके दिए गए और 22 आईपीएल मैच में उन्होंने 132.13 के स्ट्राइक रेट से 839 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 2021 सीजन में सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल किया। और इसमें कोई शक नहीं कि वह फ्रेंचाइजी का सुनेहरा भविष्य हैं।

Page 1 / 11
Next

close whatsapp