IPL 2022: मेगा ऑक्शन के बाद CSK की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टीम में कुछ नए चेहरे भी मौजूद
एक बार फिर धोनी की हाथों में होगी CSK की कमान।
अद्यतन - Feb 15, 2022 12:24 pm
2) डेवॉन कॉनवे

अगर आलोचक सोच रहे थे कि सीएसके की आईपीएल नीलामी काफी साधारण रही है, तो ये सोच गलत है। उन्होंने इस मेगा ऑक्शन में बेहतरीन सौदे भी किए हैं। यकीनन ऑक्शन में उनकी सबसे अच्छी पसंद डेवोन कॉनवे रही है। कीवी बल्लेबाज अब येलो आर्मी का हिस्सा है।
20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में, स्टाइलिश बल्लेबाज ने 50.17 की औसत से 602 रन बनाए हैं। वह जरूरत पड़ने पर तेजी ला सकता है और कॉनवे की बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात उनकी निरंतरता है। घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, कॉनवे नियमित रूप से लगातार अर्धशतक बनाते हुए शानदार फॉर्म में थे।
दूसरी तरफ गायकवाड़ के साथ, कॉनवे सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे जो पिछले कुछ सीजन तक फाफ डु प्लेसिस के हाथों में थी। साथ ही, वह एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। कुल मिलाकर धोनी के नेतृत्व में खेलने से कॉनवे को अमूल्य अनुभव का लाभ मिलेगा।