IPL 2022: ग्लेन फिलिप्स ने नेट्स में उमरान मलिक का सामना करने का अपना अनुभव साझा किया
ग्लेन फिलिप्स ने उमरान मलिक के स्पेल के दौरान फील्डर को स्लिप में नहीं रखने के SRH के फैसले के पीछे के कारण का खुलासा किया।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 5:28 अपराह्न

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी तूफानी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को जम कर तंग रहे हैं, और साथ ही फैंस और पूर्व दिग्गजों से काफी प्रशंसा भी बटोर रहे हैं। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उमरान मलिक ने लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब है।
हालांकि, उमरान मलिक की तूफानी गेंदबाजी केवल विपक्षी बल्लेबाजों के लिए ही नहीं, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों के लिए भी बड़ी समस्या है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया है कि उन्हें उमरान मलिक का नेट्स में सामना करने में डर लगता है, और वह इस युवा तेज गेंदबाज से इतना डरते है कि उन्हें चेस्ट गार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है।
उमरान मलिक का नेट्स में सामना करना है डरावना: ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स ने कहा: “वह (उमरान मलिक) बहुत तेज है। नेट्स में उनका सामना करना बुरे सपने जैसा है। मुझे चोट न लगे इसलिए मैं अपना चेस्ट गार्ड पहनकर नेट्स में उनका सामना करता हूं। कल्पना कीजिए कि उन गेंदों (मैच में) का सामना करने पर कैसा महसूस होता होगा और वे कितनी खतरनाक होंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि केन विलियमसन और उमरान मलिक ने शायद एक-दूसरे से बात की है और समझ गए हैं कि जब युवा गेंदबाज उस गति से गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो इस समय स्लिप पर फील्डर रखना बेकार है। तीसरे आदमी के रूप में दो पुरुषों का होना कोई बुरा विकल्प नहीं है। हालांकि, ये बात अलग बात है कि बल्लेबाज यह देखने के अभ्यस्त नहीं होते है।”
आपको बता दें, जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उमरान मलिक के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए गई दिग्गजों ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल करने की पैरवी की है। अब यह देखना बाकि है कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) के समापन के बाद SRH के तेज गेंदबाज को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है या नहीं।