IPL 2022: क्या रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या के नेतृत्व कौशल पर है संदेह? MI के कप्तान ने दिया बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं किया था।
अद्यतन - मार्च 24, 2022 1:43 अपराह्न

भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन के 26 मार्च से आगाज होने से पहले फ्रेंचाइजी से अलग हुए हार्दिक पांड्या पर बड़ा बयान दिया है।
आपको बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल (IPL) करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) के साथ ही की थी और यहीं से उनके भारतीय करियर की शुरुआत भी हुई थी। आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन तक स्टार ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, और उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए एक से बढ़कर एक विस्फोटक पारियां खेली हैं।
नई फ्रेंचाइजी की कप्तानी होगी मुश्किल
हालांकि, आगामी आईपीएल (IPL) 2022 में हार्दिक पांड्या नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होंगे, जिसके लिए रोहित शर्मा ने उनके पूर्व साथी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी हैं। कप्तान ने कहा हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस (MI) की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई, फ्रेंचाइजी के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। रोहित शर्मा ने आगे कहा कहा ऑलराउंडर के लिए किसी अन्य फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना एक अलग चुनौती होगी, और आईपीएल (IPL) 2022 में उन्हें उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
रोहित शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हार्दिक पांड्या हमारे लिए निःसंदेह एक प्रमुख सदस्य थे। लेकिन नियम हमें सभी खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति नहीं देते हैं। मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के योगदान को नजरअंदाज या अनदेखा नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि उसने हमारी सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वह अब आईपीएल में एक कप्तान हैं, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।”
Rohit: "Hardik had a huge impact and played a big role in our success. It will be a different challenge for him being captain of another franchise."#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 23, 2022
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को रिटेन नहीं किया था। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से भारतीय टीम से बाहर है, और उनकी फिटनेस पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस (MI) ने ऑलराउंडर को रिटेन करना उचित नहीं समझा। लेकिन मौके का फायदा उठाते हुए आगामी आईपीएल (IPL) 2022 से डेब्यू करने जा रही गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को ना सिर्फ 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, बल्कि उन्हें कप्तानी भी सौंपी।