हर परेशानी को किया Rishabh Pant ने पार, 22 गज पर वार करने के लिए हुए तैयार
पंत ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Feb 13, 2024 11:34 am

विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant वापसी के लिए कड़ी तैयारी करने में लगे हैं, जिसका नजारा आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। जहां ये खिलाड़ी खुद ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है और पंत ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है फैन्स के लिए।
Rishabh Pant को लेकर आई थी बड़ी अपडेट
दूसरी ओर Rishabh Pant की IPL के जरिए वापसी होगी, जहां वो दिल्ली टीम की आपको कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच कुछ रिपोट्स आई थी, जिसके मुताबित पंत सिर्फ बल्लेबाजी और कप्तानी करेंगे। ऐसे में विकेट के पीछे की जिम्मेजारी कोई और निभाएगा, सड़क हादसे में पंत के घुटने में काफी चोट आई थी और इसी कारण से शायद वो अभी बतौर विकेटकीपर ना खेले।
दिल खुश हो जाएगा Rishabh Pant का ये वीडियो देख
*पंत ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो किया है पोस्ट।
*Rishabh Pant इस वीडियो में दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
*ये खिलाड़ी NCA में अपनी फिटनेस पर कर रहा है काफी काम।
*वहीं इस वीडियो के कैप्शन में पंत ने लिखा एक लंबा संदेश।
एक नजर Rishabh Pant के इस वीडियो पर भी
इसी तरह के वीडियो पोस्ट करता रहता है ये खिलाड़ी
धोनी से अलग ही रिश्ता है इस खिलाड़ी का
हाल ही में पंत का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। पंत ने कहा था कि वो धोनी से सारे बातें शेयर करते हैं, जो वो किसी और के साथ शेयर नहीं कर पाते। आगे बोलते हुए इस खिलाड़ी ने ये भी बोला था कि, जब लोग उनकी धोनी से तुलना करते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। वैसे काफी समय से पंत और धोनी साथ में नजर आए हैं, फिर वो चाहे दिवाली का मौका हो या फिर दुबई में छुट्टियां बिताना हो। कुछ क्रिकेट के जानकारों का कहना कि, आगे चलकर पंत CSK टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं।