IPL 2022: न रन बनाए और ना ही विकेट लिए, फिर भी ये दो युवा खिलाड़ी जीत गए ग्लेन मैक्सवेल का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: न रन बनाए और ना ही विकेट लिए, फिर भी ये दो युवा खिलाड़ी जीत गए ग्लेन मैक्सवेल का दिल

आरसीबी (RCB) 10 अंको के साथ आईपीएल 2022 की अंक तालिका के दूसरे स्थान पर काबिज है।

Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)
Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दो खिलाड़ियों के नाम चुने, जिन्होंने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक फ्रेंचाइजी के लिए शानदार फील्डिंग की है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अनुज रावत और सुयश प्रभुदेसाई को अपनी पसंद के रूप में नामित किया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आगे कहा कि भले ही दोनों क्रिकेटरों ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम में अपनी उपस्थिति मात्र से ही काफी प्रभाव डाला है।

16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आरसीबी (RCB) के हालिया आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच में, अनुज रावत और सुयश प्रभुदेसाई ने मैदान में खेल को लेकर अपनी जागरूकता का शानदार प्रदर्शन दिया और किनारे पर कई चौके बचाने के लिए क्षेत्ररक्षण के शानदार प्रयास दिखाए।

ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के दो युवा खिलाड़ियों से है बेहद प्रभावित

ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी बोल्ड डायरीज पर कहा: “मुझे यहां दो लोगों अनुज रावत और सुयश प्रभुदेसाई पर वास्तव में गर्व है। बहुत अधिक रन नहीं बनाने के बावजूद, उन्होंने खेल पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। मुझे लगता है कि जब आप टीम में आते हैं तो टीम में किसी न किसी क्षेत्र में योगदान देना वास्तव में महत्वपूर्ण होता है। मुझे लगता है कि भले ही आप रन नहीं बना रहे हों या विकेट नहीं ले रहे हों, फिर भी मुझे लगता है कि आप टीम पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अनुज रावत और सुयश प्रभुदेसाई  दोनों ऐसा लगातार कर रहे हैं।”

अनुज रावत ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आरसीबी (RCB) के लिए 7 मैच खेले है, जिनमे से 3 मैचों में उन्होंने ओपनिंग की है, लेकिन युवा बल्लेबाज अब तक केवल 129 रन ही बना पाया है। जबकि सुयश प्रभुदेसाई ने मैदान पर काफी संयम दिखाया और टूर्नामेंट में अब तक अपनी तीन पारियों में 50 रन बनाए।

आरसीबी (RCB) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 7 मैचों में 5 जीत के साथ, आरसीबी (RCB) अंक तालिका के दूसरे स्थान पर काबिज है।

 

close whatsapp