IPL 2022: “कोयले की खान में रहने वाले….”: उमेश यादव ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
कई लोगों ने उमेश यादव को सीमित ओवरों का गेंदबाज मानने से इंकार कर दिया था।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2022 12:53 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट स्पेशलिस्ट गेंदबाज उमेश यादव जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस समय पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। वह कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता आसानी से नहीं मिली।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी क्रिकटिंग यात्रा और इसके रस्ते में आई सभी मुश्किलों में बारे में बताया हैं। उन्होंने अपनी परवरिश के साथ-साथ यह भी बताया कि साधारण बैकग्राउंड से होने के कारण उनके लिए भारत के लिए खेलने का सपना सच करना कितना मुश्किल था, और उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा।
उमेश यादव ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
केकेआर (KKR) द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, उमेश यादव ने बताया: “जहां से मैं हूं, वहां बहुत कम लड़के होंगे जो मानते हैं कि वे भारत के लिए खेल सकते हैं। क्रिकेट खेलना और सपने देखना उनके लिए महंगा था। किट, बल्ला, पैड, जूते इत्यादि आप ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि आप कोयले की खान में रहते हैं और तुम्हारे पिता कोयले की खान में जाते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। उस समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए खेलूँगा, क्योंकि यह मेरी कल्पना से परे था।”
उन्होंने आगे कहा, “साल 2014 में (केकेआर के साथ) खिताब जीतने के बाद मेरे लिए अगला बड़ा पल 2015 वर्ल्ड कप था। मैंने उस टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी कई थी और मैं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (18) लेने वाला गेंदबाज था। यहां से मेरी सफेद गेंद के क्रिकेट में असली यात्रा शुरू हुई। मुझे बुरा लगता है जब मेरे करियर में गिरावट आई और जब मैं लिमिटेड ओवर्स की टीम से अंदर-बाहर हो रहा था।”
उमेश यादव ने अंत में कहा: “लोगों ने मुझे एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में लेबल किया जो सफेद गेंद वाला गेंदबाज नहीं है। मुझे बुरा लगा कि अचानक इतना कुछ कैसे बदल गया। एक समय, मैं 2015 वर्ल्ड कप में भारत का सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज था। लेकिन यह ठीक है, यह जीवन है, यह सब कुछ चलता रहता है।”