IPL 2022: माइक हेसन ने RCB के लिए दबाव से निपटने तैयार की रणनीति
आरसीबी (RCB) की अगली भिड़ंत 5 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होगी।
अद्यतन - Apr 2, 2022 6:29 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके बावजूद फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली बैंगलोर टीम को पांच विकेट की हार झेलनी पड़ी।
हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीन विकेट से हराकर जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना खाता खोलने में कामयाब रही, लेकिन इसके लिए भी आरसीबी (RCB) को 129 रनों का लक्ष्य हासिल करने काफी मसक्कत करनी पड़ी। ऐसे में, आरसीबी (RCB) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन एक नई रणनीति लेकर आए हैं, जो खिलाड़ियों को मैच के दबाव से निपटने में मदद करेगी।
माइक हेसन ने तैयार की RCB के लिए रणनीति
आरसीबी बोल्ड डायरीज पर बात करते हुए, माइक हेसन ने कहा: “जब खेल अंतिम क्षणों पर होता है, चाहे हम बल्लेबाजी कर रहे हों या गेंदबाजी, यह इस बारे में है कि हम दबाव में खेल से कैसे निपटते हैं। आखिरी 5 ओवर अहम होते है। इसलिए, हमने जो कुछ किया, वह था सभी गेंदबाज कप्तान (फाफ डु प्लेसिस) के साथ बैठे और अलग-अलग विकल्पों के हिसाब से फील्डिंग सेट कराई जाए।”
उन्होंने आगे कहा: “जाहिर तौर पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपके पास क्या विकल्प हैं, आपके लिए क्या फील्ड सजाई गई है, आपके पास गेंदबाजी के मामले में कम से कम तीन विकल्प होने चाहिए। इसके अलावा जब आप दबाव में होते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप कैसे इससे बाहर निकलेंगे। दबाव से बाहर निकलने के लिए आप ओवर-अप विभाजित करने कर सकते हैं, या फील्डिंग बदल सकते है।”
आपको बता दें, आरसीबी (RCB) की आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अगली भिड़ंत 5 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होगी। फिलहाल, आरसीबी (RCB) आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में दो अंको के साथ छटे स्थान पर है, वहीं कोलकाता फ्रेंचाइजी चार अंको के साथ शीर्ष पर है।