IPL 2022: वानखेड़े मैदान में एमएस धोनी के स्वागत को देखकर हैरान हुए केविन पीटरसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: वानखेड़े मैदान में एमएस धोनी के स्वागत को देखकर हैरान हुए केविन पीटरसन

महेंद्र सिंह धोनी , सीएसके और आईपीएल का समर्थन भारत देश में अविश्वसनीय है।

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का 38वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में PBKS ने CSK को 11 रनों से मात दी। लेकिन इस मुकाबले में एक दौर ऐसा भी आया जिसको देखकर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन अपने आप को महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।

बता दें कि पंजाब किंग्स की ओर से दिए गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम को आखिरी 14 गेंदो में 35 रन की दरकार थी। अंबाती रायडू अगली ही गेंद पर पंजाब टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद सभी को मालूम था कि मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी उतरेंगे।

जिसके बाद जैसे ही वह मैदान के अंदर प्रवेश करते हैं तो पूरा वानखेड़े स्टेडियम धोनी के नाम से गूंज उठा। धोनी ये मुकाबला चेन्नई को नहीं जिता पाए लेकिन इस दृश्य ने केविन पीटरसन को धोनी का फैन बना दिया।

कमेंट्री बॉक्स तक धोनी का नाम गूंज रहा था: केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि,जब धोनी क्रीज पर आए तब उनका स्वागत देखने लायक था। उन्होंने महसूस किया कि देश में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए लोग कितने उत्साहित रहते है। ये वाकई एक अविश्वसनीय स्वागत था। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में अभी भी पूरी क्षमता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कमेंट्री बॉक्स तक धोनी का नाम गूंज रहा था।

उन्होंने कहा कि हमेशा से ही सीएसके के लिए समर्थन पूरे देश में अविश्वसनीय रहा है। ये दृश्य अविश्वसनीय था। यह अतुल्य था। यही कारण है कि देश में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट जरूर होने चाहिए। उस शख्स के मैदान पर उतरते ही पूरा स्टेडियम उनका दीवाना हो जाता है। ऐसा मंजर आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।

कोविड की वजह से स्टेडियम पूरी तरीके से नहीं भरा हुआ था लेकिन इस बात की आशंका लगाई जा सकती है कि अगर यह स्टेडियम पूरी तरीके से भरा होता तो यह दृश्य और बेहतरीन होता। कमेंट्री बॉक्स के अंदर इतना शोर था की वो सुनकर मैं हैरान हो गया। उनके लिए, CSK और IPL का समर्थन भारत देश में अविश्वसनीय है।

बता दें कि पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। पंजाब की ओर से शिखर धवन ने 59 गेंदो में 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में चेन्नई टीम की ओर से अंबाती रायडू ने 39 गेंदो में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन टीम को जिता नहीं पाए। ये मुकाबला पंजाब ने 11 रनों से जीता और अब वो पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

close whatsapp