April 11: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2024 5:09 अपराह्न

1) “वो बिल्कुल बेन स्टोक्स जैसा है”- राशिद खान की तारीफ में बड़ी बात बोल गए सुनील गावस्कर
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटंस के उप-कप्तान राशिद खान की तुलना इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स से की है। दरअसल अफगानिस्तान के स्टार ने जयपुर में आईपीएल 2024 के मैच में गुजरात को राजस्थान के खिलाफ मैच में आखिरी गेंद पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)
2) “ट्रेंट बोल्ट ने केवल दो ओवर क्यों फेंके? मुझे यह समझ नहीं आया”- RR की गेंदबाजी रणनीति को लेकर बोले आकाश चोपड़ा
गुजरात टाइटंस (GT) ने कल रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से मात दी। यह इस सीजन राजस्थान की पहली हार है। गुजरात ने इस मैच में 197 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद जीत हासिल की। (पढ़ें पूरी खबर)
3) हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को सौतेले भाई ने दिया बड़ा धोखा, लगाया 4.3 करोड़ का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) इस वक्त आईपीएल 2024 में व्यस्त है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। इस बीच हार्दिक और क्रुणाल के सौतेले भाई वैभव पांड्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वैभव पांड्या पर आरोप है कि उन्होंने हार्दिक और क्रुणाल के साथ बिजनेस पार्टनरशिप में करीब 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की है। आइए आपको पूरा मामले बताते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: ‘जब हम खेलते हैं तो ऐसा मत सोचो’ जाने RR vs GT मैच के बाद शुभमन गिल ने हर्षा भोगले को ऐसा क्यों कहा?
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कल 10 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स (GT vs RR) के बीच आईपीएल 2024 का 24वां मैच खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ 197 रनों का पीछा करते हुए पारी की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
5) VIDEO: कुछ तो गड़बड़ है MI में! RCB मैच से पहले आकाश अंबानी-रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ वायरल
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उनके फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिलता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं, जिस वजह से उनकी गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। पांच बार के चैंपियन का अगला आईपीएल मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा जो 11 अप्रैल को खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
6) शुभमन गिल की शानदार पारी के ‘जबरा फैन’ हुए सुनील गावस्कर, टीवी के सामने कही ये बात
आईपीएल के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 3 विकेट से हराकर उसके विजय रथ पर रोक लगा दी। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुभमन गिल अब आईपीएल में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।(पढ़ें पूरी खबर)
7) एडम जम्पा ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों IPL 2024 से खुद को किया बाहर
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन स्पिनर एडम जम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 1.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एडम जम्पा ने व्यक्तिगत कारण की वजह से खुद को आईपीएल से बाहर कर दिया था। हाल ही में बेहतरीन स्पिनर ने इस चीज को लेकर बड़ा खुलासा किया। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IPL 2024: रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुलदीप सेन को उनकी ही DRS काॅल देखने से रोका, देखें वीडियो
आईपीएल 2024 के जारी सीजन का 24वां मैच कल 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच के दौरान राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग और तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) IPL 2024: 3 खिलाड़ी जिनका टूर्नामेंट के दूसरे हफ्ते में RCB द्वारा बहुत ही कम इस्तेमाल किया गया
आईपीएल 2024 का दूसरा हफ्ता राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) के लिए कुछ खास नहीं रहा है। साल 2016 सीजन की फाइनलिस्ट आरसीबी ने इस हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैच खेले, जिसमें उन्हें दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
10) विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया कौन है टीम इंडिया की सीता और गीता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बड़ा बयान देते हुए हुए, भारतीय टीम की सीता और गीता के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि कोहली ने युवा विकेटकीपर ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को ऐतिहासिक जोड़ी बताया है व उन्हें सीता और गीता की उपाधि से भी नवाजा है। (पढ़ें पूरी खबर)
11) IPL 2024: RCB के खिलाफ मैच से पहले MI ने इस धाकड़ युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में किया शामिल, तीनों ही प्ररूपों में जड़ चुका है शतक
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। MI ने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच युवा खिलाड़ी विष्णु विनोद चोटिल होने की वजह से इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)