शुभमन गिल की शानदार पारी के 'जबरा फैन' हुए सुनील गावस्कर, टीवी के सामने कही ये बात

शुभमन गिल की शानदार पारी के ‘जबरा फैन’ हुए सुनील गावस्कर, टीवी के सामने कही ये बात

युवा शुभमन गिल ने क्या शानदार पारी खेली: सुनील गावस्कर

Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)
Gujrat Titans (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 3 विकेट से हराकर उसके विजय रथ पर रोक लगा दी। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुभमन गिल अब आईपीएल में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

शुभमन ने 24 साल 215 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 26 साल 186 दिन की उम्र में यह आंकड़ा पार किया था। यहां देखें लिस्ट-

IPL में 3000 रन बनाने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी 

  • शुभमन गिल – 24 साल 215 दिन
  • विराट कोहली – 26 साल 186 दिन
  • संजू सैमसन – 26 साल 320 दिन
  • सुरेश रैना – 26 साल 161 दिन
  • रोहित शर्मा – 27 साल 343 दिन

गिल ने इस सीजन में टाइटंस के लिए दो महत्वपूर्ण प्रदर्शन किए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं। उन्होंने 51 की औसत और 151.79 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली और रियान पराग के बाद ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, टीम की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स यह मैच हारने के बाद भी आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार हैं। लेकिन, गुजरात टाइटंस को इस जीत से बड़ा फायदा मिला है, और GT आईपीएल 2024 अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। शुभमन गिल की कप्तानी में GT ने इस सीजन में अब तक अपने शुरुआती छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।

सुनील गावस्कर ने की शुभमन गिल की जमकर तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि वह RR के खिलाफ गिल के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। आइए जानें उन्होंने क्या कहा-

“मैं शुभमन गिल से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि, फिर से उन्हें उस तरह का समर्थन नहीं मिल रहा था जो वह दूसरे छोर पर चाहते थे। आप चाहते हैं कि साझेदारी बनाने के लिए कोई मौजूद रहे। पारी की शुरुआत में अगर आप थोड़ी सी साझेदारी करते हैं, तो यह आपकी कई समस्याओं को आसान कर देता है।

“उसने पिछले मैच से अच्छा सीख लिया की तेजी से रन बनाने और आगे बढ़ने के चक्कर में उसने विकेट खोया था और फिर टीम 160 के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही थी। लेकिन इस बार मुझे लगता है कि वह जानता था कि उसे जितना संभव हो उतना टिके रहना था, और उन्होंने यही किया। हालांकि, वह चहल की चतुरता भरी गेंद पर आउट हो गए। चहल ने अच्छा अनुमान लगाया कि वह क्रीज से बाहर आएगा, इसलिए उसने गेंद दूर रखी और टीम को बड़ी सफलता दिखाई। लेकिन युवा शुभमन गिल ने क्या शानदार पारी खेली।”

close whatsapp