IPL 2022: मेगा ऑक्शन में इस टीम ने किया कगिसो रबाडा को अपने साथ शामिल जिसमें इतने करोड़ रुपए की लगी बोली
कगिसो रबाडा ने IPL 2021 के सीजन में कुल 15 विकेट हासिल किए थे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 12, 2022 12:31 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन को का खुमार 12 फरवरी को इसके आयोजन के शुरू होने के साथ पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में साफतौर पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस बार नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजियों के शामिल होने के बाद कुल 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेते हुए दिखने वाली हैं।
IPL 2022 मेगा ऑक्शन की शुरुआत पहले राउंड में शामिल 10 मार्की खिलाड़ियों के साथ हुई जिसमें इस बार एक नाम साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का भी शामिल है। जिनको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों की दिलचस्पी साफतौर पर थी क्योंकि रबाडा किसी भी टीम के लिए एक मैच विनर गेंदबाज से कम नहीं हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण रबाडा का किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन करना है। जिसमें वह साफतौर पर अपनी टीम के लिए एक अहम समय में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। रबाडा की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनका गति के साथ बल्लेबाज को चमका देना है। इसके अलावा अपनी सटीक यॉर्कर लेंथ गेंद से भी वह बल्लेबाज को संभलने का समय नहीं देते हैं।
ऐसे में जैसे ही IPL 2022 मेगा ऑक्शन में उनके नाम को पुकारा को गया तो सभी फ्रेंचाइजियों की तरफ से बोली लगाना शुरू कर दिया गया। जिसमें उनको 9 करोड़ 25 लाख रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने अपने साथ शामिल किया है। जिसके बाद वह आने वाले सीजन में एक नई फ्रेंचाइजी से खेलते हुए दिखने वाले हैं।
अब तक ऐसा रहा है IPL में प्रदर्शन
कगिसो रबाडा के IPL में अब तक के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2017 के सीजन में पहली बार वर्ल्ड क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टी-20 लीग में कदम रखा था। जिसके बाद से अब तक वह कुल 50 मैचों में खेलते हुए 20.53 के औसत से 76 विकेट हासिल कर चुके हैं। जिसमें रबाडा का इकॉनमी रेट 8.21 का रहा है।
वहीं रबाडा का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन IPL में साल 2020 के सीजन में देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 18.27 के शानदार औसत के साथ कुल 30 विकेट अपने नाम किए थे।