IPL 2022 में प्रत्येक टीम से एक खिलाड़ी जो अपने अच्छे प्रदर्शन से कर सकता है, भारतीय टीम में वापसी
IPL 2022 का सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 8, 2022 3:11 pm
5- क्रुणाल पांड्या- लखनऊ सुपर जायंट्स

साल 2016 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल विजेता बनाने में, कई बेहतरीन खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है। इन्हीं खिलाड़ियों में से इसी साल एक ऐसा धमाकेदार ऑलराउंडर इस टीम से निकला। जिसने ना ही सिर्फ धमाकेदार पारियां खेली, बल्कि अपनी गेंदबाजी से कई अहम विकेट भी चटकाए। क्रुणाल पांड्या साल दर साल अपने धमाकेदार प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत चुके हैं।
उनके इसी प्रदर्शन से साल 2017 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलने को मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने ना ही सिर्फ 9 गेंदों में धमाकेदार 21 रनों की पारी खेली बल्कि 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया।
वहीं साल 2021 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला। जिसमें उन्होंने 31 गेंदों में 58 रन की धमाकेदार पारी खेली और अपनी टीम को विजयी बनाया। अपने पांच अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबलों में क्रुणाल पांड्या ने 130 रन बनाए हैं, वहीं 19 टी-20 मुकाबलों में 124 रन और 15 विकेट भी चटकाए हैं।