IPL 2022 में प्रत्येक टीम से एक खिलाड़ी जो अपने अच्छे प्रदर्शन से कर सकता है, भारतीय टीम में वापसी
IPL 2022 का सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 8, 2022 3:11 pm
6- मयंक मारकंडे- मुंबई इंडियंस

टी-20 मुकाबलों में हमेशा से ही लेग स्पिनर का दबदबा देखने को मिला है। मयंक भी आईपीएल का ही तराशा गया एक हीरा हैं। मयंक को आईपीएल में मौके तो बहुत मिले लेकिन फॉर्म की वजह से मयंक को प्लेइंग-11 में ज्यादा देखने को नहीं मिला। लेकिन मयंक का आईपीएल डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। मयंक ने अपना डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था जिसमें उसने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। यह तीन विकेट महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चहर और अंबाती रायडू के थे।
मयंक ने मुंबई के लिए 14 मुकाबलों में कुल 15 विकेट लिए हैं। मयंक के प्रदर्शन को देखते हुए साल 2018 में उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम में जगह मिली। इस मुकाबले में मयंक ने 4 ओवर में 36 रन दिए थे। यह एकलौता अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला मयंक के लिए अब तक रहा है।
उनके आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में उसे शामिल किया लेकिन मयंक सिर्फ एक ही मुकाबला खेल पाए। साल 2021 के IPL सीजन में मयंक मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे हैं।