IPL 2022 में प्रत्येक टीम से एक खिलाड़ी जो अपने अच्छे प्रदर्शन से कर सकता है, भारतीय टीम में वापसी
IPL 2022 का सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 8, 2022 3:11 pm
7- राहुल चाहर- पंजाब किंग्स

एक और गुणवान लेग स्पिनर जिसने मुंबई इंडियंस को साल 2019 के IPL सीजन में अपनी गेंदबाजी से विजेता बनाया। राहुल ने इसी साल मुंबई के लिए 13 मुकाबलों में 13 विकेट लिए। यही नहीं राहुल का अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू भी इसी साल हुआ। साल 2020 भी राहुल के नाम रहा। जिसमें उन्होंने आईपीएल में 15 मुकाबलों में 15 विकेट लिए थे।
2021 IPL सीजन में राहुल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले में डेब्यू किया। यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ था और उन्होंने इस मुकाबले में 54 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। यजुवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, रविचंद्र अश्विन और कुलदीप यादव की वजह से राहुल ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल पाए। लेकिन अभी तक आईपीएल के 15 वें संस्करण में उनका फॉर्म चल रहा है। उसे देखते हुए लगता है कि जल्द ही वो एक बार फिर से इंडियन जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।