IPL 2022: KKR टीम के साथ अपनी बायोपिक "कौन प्रवीण तांबे" देख भावुक हुए प्रवीण तांबे, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: KKR टीम के साथ अपनी बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे” देख भावुक हुए प्रवीण तांबे, देखें वीडियो

प्रवीण तांबे की जीवनी पर आधारित बायोपिक "कौन प्रवीण तांबे" 2 अप्रैल को रिलीज हो गई है।

Praveen Tambe got emotional. (Photo Source: Twitter/Kolkata Knight Riders)
Praveen Tambe got emotional. (Photo Source: Twitter/Kolkata Knight Riders)

लेग-स्पिनर प्रवीण तांबे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूरे दल के साथ अपनी बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे” देखी। जब फिल्म की समाप्ति पर वह स्पीच देने के लिए उठे और उनका गला एकदम रुंध गया। वह इतने भावुक हो गए थे कि कुछ मिनट तक तो वह  कुछ बोल ही नहीं पाए और ऐसा लगा कि वह बस रो ही देंगे।

प्रवीण तांबे ने साल 2013 में 41 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के लिए डेब्‍यू किया था। उन्होंने अपने संघर्ष के दौरान अपने काम और क्रिकेट को एक ही समय में बैलेंस किया, लेकिन इसके बावजूद उनके लिए किसी भी घरेलू टीम में जगह बनाना मुश्किल हो गया था। मगर लेग-स्पिनर  ने हार नहीं मानी, और अंत में उनके संघर्ष और कड़ी मेहनत का फल उन्हें साल 2013 में मिला।

वह आईपीएल (IPL) में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी खेल चुके है। प्रवीण तांबे फिलहाल आईपीएल (IPL) 2022 में (KKR) के साथ स्पिन-बॉलिंग सलाहकार के रूप में कोचिंग स्टॉफ के सदस्य हैं।

प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में किया था आईपीएल में डेब्यू

इस बीच, प्रवीण तांबे की जीवनी पर आधारित बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे” 2 अप्रैल को रिलीज हो गई है, जिसका आंनद उन्होंने अपने सभी KKR टीम के सदस्यों के साथ लिया। KKR ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें प्रवीण तांबे KKR टीम और स्टॉफ सदस्यों के साथ मिलकर फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं, जिसके बाद जब वह स्पीच देने उठे तो वह बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे।

फिल्म खत्म होने के बाद प्रवीण तांबे कुछ शब्द कहने के लिए उठते हैं, लेकिन वह इतने भावुक हो जाते हैं कि उनके मुंह से शब्द बाहर नहीं आ पाते। उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहता हूं….” इसके बाद करीब एक मिनट का पॉज आ जाता है और उनके आंखों में आंसू निकल आते हैं।  इसी बीच, वहां उपस्थित KKR के तमाम खिलाड़ी और स्टॉफ सदस्य प्रवीण तांबे  के लिए चीयर करते हुए उनका हौसलाअफजायी करते हैं। जिसके बाद प्रवीण तांबे ने अंत में कहा: “कभी भी सपने देखना न छोड़ें. सपने सच होते हैं।”

वहीं, केकेआर (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम यह फिल्म देखने के लिए बहुत ही ज्यादा रोमांचित थे और आखिरकर हमने इसे देख ही लिया। यह बहुत ही भावुक फिल्म थी और गाने भी अच्छे थे। और जब पीटी (प्रवीण तांबे) ने आखिरी में अपनी स्पीच दी, तो आंखों में आंसू आ गए।

यहां देखें वीडियो –

close whatsapp