IPL 2022: बीमारी से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स से फिर से जुड़ेंगे पृथ्वी शॉ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: बीमारी से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स से फिर से जुड़ेंगे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ का अब तक के आईपीएल करियर में स्ट्राइक रेट 148.4 है।

Prithvi Shaw. (Photo Source: IPL/BCCI)
Prithvi Shaw. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के टाइफाइड, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी, से उबरने के बाद अपनी टीम के जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अगले मैच के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।  दिल्ली कैपिटल्स (DC) का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अगला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ 16 मई को है, जिसके बाद अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 21 मई को है।

आपको बता दें, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्‍लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) इस समय अंकतालिका में 12 अंकों के साथ 5वें स्‍थान पर है, और अगर फ्रेंचाइजी शीर्ष चार में जगह बनाना चाहती है तो उन्हें शेष दो मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।

पृथ्‍वी शॉ की फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट

इस बीच, सलामी बल्‍लेबाज पृथ्‍वी शॉ की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट आई है। आपको बता दें, युवा सलामी बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार के चलते अस्‍पताल में भर्ती थे, और इसके चलते वह अपनी टीम के तीन मैचों से चूक भी गए। उन्होंने अपना अंतिम मैच 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेला था।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि 16 मई को पंजाब किंग्‍स (PBSK) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पृथ्‍वी शॉ के दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए उपलब्‍ध रहने की पूरी संभावना है।

पृथ्वी शॉ इस समय आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और वह शीर्ष क्रम में बल्ले के साथ कहर ढा सकते हैं, खासकर पावरप्ले में। दाएं-हाथ के युवा बल्लेबाज ने टाइफाइड के कारण अस्पताल में भर्ती होने से पहले नौ मैचों में 259 रन बनाकर इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी।

22-वर्षीय सलामी बल्लेबाज का अब तक के आईपीएल करियर में स्ट्राइक रेट 148.4 है, लेकिन अपने विस्फोटक स्ट्रोक खेलने के बावजूद नियमित रूप से भारतीय सीमित ओवरों की टीम में खुद के लिए जगह नहीं बना पाए हैं।

close whatsapp