विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को RCB का रिटेन किया जाना पक्का बाकी के 2 स्थानों के लिए 4 खिलाड़ी हैं दौड़ में - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को RCB का रिटेन किया जाना पक्का बाकी के 2 स्थानों के लिए 4 खिलाड़ी हैं दौड़ में

बाकी के 2 रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी दौड़ में शामिल हैं।

Virat Kohli and Glenn Maxwell
Virat Kohli and Glenn Maxwell. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन पहले के सीजनों के मुकाबले काफी अलग होने वाला है, जिसमें इस सीजन में 8 की जगह पर 10 टीमें जहां खेलते हुए दिखाई देंगी। वहीं इस सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के चलते सभी टीमों में काफी बड़े बदलाव भी दिखना लगभग तय माने जा रहे हैं। ऑक्शन से पहले सभी 8 फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है।

यह किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए आसान काम नहीं होगा। जिसमें अभी तक एक भी IPL ट्रॉफी ना जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का मन पूरी तरह से बना लिया है। जबकि अन्य 2 स्थानों के लिए टीम को 4 खिलाड़ियों में से किन्ही 2 को चुनना है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए यह बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं होने वाला है। क्योंकि इन 2 स्थानों के लिए देवदत्त पद्दीकल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों ने खुद की उपयोगिता को पिछले कुछ सीजनों में पूरी तरह से साबित किया है। सिराज जहां भारतीय टेस्ट टीम के एक बेहद महत्वपूर्ण सदस्य बन चुके हैं।

वहीं पद्दीकल ने ओपनर के तौर पर खुद को पूरी तरह से साबित किया। इसके अलावा चहल एक मैच विनर खिलाड़ी जिसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। जबकि हर्षल पटेल का IPL 2021 के सीजन में गेंद से प्रदर्शन सभी को याद है। जिसमें उन्होंने पर्पल कैप को अपने नाम करने के साथ कुल 32 विकेट हासिल किए थे।

वहीं आरसीबी की टीम को अगले सीजन के लिए कोहली की जगह पर एक नया कप्तान भी चुनना है, जो उनके लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है।

यह हैं IPL रिटेंशन नियम

IPL के रिटेंशन नियमों को देखा जाए तो किसी भी फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ी ही रिटेन करने की छूट दी गई है। जिसमें अधिकतम 3 भारतीय और अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकते हैं। वहीं 2 नई फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 2 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को ऑक्शन से बाहर चुनने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा राइट टू मैच (RTM) का विकल्प इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी को नहीं मिलेगा।

हालांकि इस बार मेगा ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में भी इजाफा किया गया है। जिसमें अब टीमों के पास 90 करोड़ रुपए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन यदि 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद कोई फ्रेंचाइजी ऑक्शन में शामिल होती है, तो उसके पर्स में से 42 करोड़ रुपए कम कर दिए जायेंगे। सभी फ्रेंचाइजियों को 30 नवंबर तक अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को नामों का ऐलान करना है।

close whatsapp