IPL 2022 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जारी की अपनी नई जर्सी
फ्रेंचाइजी ने RCB अनबॉक्स इवेंट के दौरान इस बड़ी घोषणा का एलान किया।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 12, 2022 9:28 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन को शुरू होने में अधिक समय नहीं बचा है। जिसमें आगामी सीजन का पहला मुकाबला 26 मार्च को गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी कड़ी में नए सीजन को लेकर कई फ्रेंचाइजी अपनी जर्सी में बदलाव करने के साथ उसे सोशल मीडिया के जरिए जारी कर रही हैं।
जिसमें 12 मार्च को जहां सुबह दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी को जारी किया। वहीं देर शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने भी आगामी सीजन को लेकर अपनी नई जर्सी से पर्दा उठा दिया। जिसमें 3 बार IPL फाइनल तक का सफर तय करने वाली RCB टीम की नजर इस बार के सीजन में पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहेगी।
RCB टीम की नई जर्सी को लेकर बात की जाए तो इसमें लाल और काले रंग का काफी समायोजन देखने को मिल रहा है। जिसमें ऊपरी हिस्से में काला कलर देखने को मिलेगा वहीं नीचे के हिस्से में लाल रंग की अधिकता देखी जाएगी। इस नई जर्सी का अनावरण बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने RCB अनबॉक्स इवेंट के जरिए की।
https://twitter.com/RCBTweets/status/1502643449664737285
टीम के नए कप्तान का भी हुआ एलान
साल 2021 के सीजन के दौरान RCB टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सभी को काफी बेसब्री से फ्रेंचाइजी के नए कप्तान के एलान होने का इंतजार था। जिसमें नई जर्सी के अनावरण के साथ RCB ने अपनी टीम के नए कप्तान के तौर पर पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को इसके लिए चुना।
इस बार हुए मेगा ऑक्शन के दौरान RCB की टीम ने कई नए खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया वहीं एबी डी विलियर्स के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी कमी को जरूर महसूस किया जाएगा। बल्लेबाजी में इस बार टीम के पास विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद होंगे।
यहां पर देखिए IPL 2022 सीजन के लिए RCB की पूरी टीम:
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शहबाज अहमद, अनुज रावत, आकश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेशन बेरनड्रोफ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, लुवानीथ सिसोदिया, डेविड विली।