दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन अपनी नई भूमिका को लेकर हैं उत्साहित, जुड़े टीम के साथ
शेन वॉटसन अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 15, 2022 4:24 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी जिसमें अब अधिक समय नहीं बचा है। इसी को लेकर सभी टीम अपनी-अपनी तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आगामी सीजन को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन को अपनी टीम के नए सहायक कोच के तौर पर नियुक्त किया है।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के अलावा प्रवीण आमरे (सहायक कोच), अजीत अगरकर (सहायक कोच) और जेम्स होप्स (गेंदबाजी कोच) के तौर पर मौजूद होंगे। जिसमें शेन वॉटसन भी अब इसी स्टाफ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने अपनी खुशी को भी व्यक्त किया है।
शेन वॉटसन ने अपने बयान में कहा कि, पूरे विश्व में IPL टी-20 का सबसे शानदार टूर्नामेंट हैं, एक खिलाड़ी के तौर मेरी काफी यादगार यादें इससे जुड़ी हैं। जिसमें साल 2008 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शेन वार्न की कप्तानी में खिताब जीतना। उसके बाद RCB के लिए खेलना और फिर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ एक लंबा समय बिताना जिससे भी मेरी काफी सारी यादें जुड़ी हुई हैं।
वहीं वॉटसन ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा कि, अब मैं एक पूरी नई भूमिका में दिखने वाला हूं जिसमें मुझे रिकी पोंटिंग के अंडर में काम करने का मौका मिलेगा। वह एक कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे थे और अब उनके साथ कोच की भूमिका में काम करना काफी शानदार होने वाला है। वह इस समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे शानदार कोच में से एक हैं।
मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने के साथ शेन वॉटसन ने आगे अपने बयान में कहा कि, टीम के पास काफी शानदार खिलाड़ी आगामी सीजन को लेकर मौजूद हैं जिसमें अब हम पहली बार खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। मैं टीम के खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं जिसमें मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं उनकी हर तरह से मदद करने में कामयाब होऊंगा।
यदि शेन वॉटसन को लेकर बात की जाए तो वह अपने समय के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक गिने जाते थे। जिसमें साल 2007 और 2015 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, तो वॉटसन उस टीम के सदस्य थे। इसके अलावा साल 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप में शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।