IPL 2022: कौन हैं ऋतिक शौकीन? - जानिए मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: कौन हैं ऋतिक शौकीन? – जानिए मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर के बारे में

21-वर्षीय ऋतिक शौकीन दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते है।

Hrithik Shokeen (Photo Source: IPL/BCCI)
Hrithik Shokeen (Photo Source: IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस (MI) के युवा गेंदबाज ऋतिक शौकीन होनहार नवागंतुकों में से एक है, जिन्होंने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सबसे अधिक प्रभावित किया है। ऋतिक शौकीन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के पिछले आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुकाबले में अनुभवी लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन के पहले चुनकर अपनी योग्यता साबित करने का मौका दिया गया था।

युवा ऋतिक शौकीन ने अपने आईपीएल (IPL) डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ काफी प्रभावशाली थे। हालांकि, युवा गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में एक भी विकेट नहीं लिया, लेकिन वह काफी किफायती थे, क्योंकि उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल 23 रन गवाएं।

ऋतिक शौकीन अपने आईपीएल डेब्यू मैच में रहे काफी किफायती

मुंबई इंडियंस (MI) के युवा गेंदबाज ने अपने स्पेल के दौरान रन फ्लो को नियंत्रित रखा और सीएसके (CSK) के बल्लेबाजों को तेज गति से स्कोर नहीं करने दिया। लेकिन एमएस धोनी की तूफानी पारी ने सीएसके (CSK) को तीन विकेट से मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच जीता दिया।

ऋतिक शौकिन ने अपने अंतिम ओवर में भी केवल 10 रन दिए, जो कि उच्च दबाव वाले मध्य ओवरों में एक डेब्यू करने वाले गेंदबाज द्वारा 5.8 की इकॉनमी रेट से अपने कोटे से 23 रन देना एक अच्छा प्रयास था।

आइए ऋतिक शौकीन के बारे में कुछ तथ्यों पर नजर डालें:

  • ऋतिक शौकीन का जन्म 14 अगस्त 2000 को हुआ था।
  • शौकीन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं और अब तक आठ लिस्ट-ए मैचों में अपनी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमे उन्होंने आठ विकेट लिए हैं, और 24 रन बनाए हैं।
  • दाएं-हाथ के स्पिनर की इकॉनमी 92 है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 2/21 है।
  • इस साल फरवरी में आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के दौरान अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल ऋतिक शौकीन को मुंबई इंडियंस (MI) ने उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था।
  • महान कोच तारक सिन्हा ने शौकिन को क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और जुनून को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।

close whatsapp