IPL 2023: पांच बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन में सबसे तेज शतक जड़ा - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: पांच बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन में सबसे तेज शतक जड़ा

आज यानी 29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा।

4- हेनरिक क्लासेन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (49 गेंद)

Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)
Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद के बेहतरीन बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 12 मुकाबलों की 11 पारियों में 177.07 के स्ट्राइक रेट से 448 रन जड़े।

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल आर्डर को काफी अच्छी तरह से संभाला, हालांकि टीम का प्रदर्शन इस पूरे सीजन में काफी निराशाजनक रहा। हेनरिक क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने RCB के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। यह उनका IPL सीजन का पहला शतक था।

बता दें, इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने अपना शतक 49 गेंदों में पूरा किया था। हालांकि टीम के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp