IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे।

Harry Brook (Image Source: Getty Images)
Harry Brook (Image Source: Getty Images)

हैरी ब्रूक का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर में काफी शानदार रहा है। उन्होंने कई मुकाबलों में इंग्लैंड की ओर से काफी शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे। यही नहीं टी-20 ब्लास्ट 2022 में उन्होंने 13 मुकाबलों में 163.91 के शानदार स्ट्राइक रेट से 436 रन जड़े थे।

टी-20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 20 मुकाबलों में 26.57 के औसत और 137.78 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। आज हम आपको बताते हैं IPL की 5 फ्रेंचाइजी जो मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल कर सकती है।

5- सनराइजर्स हैदराबाद

Harry Brook celebrates victory with John Simpson
Harry Brook celebrates victory with John Simpson. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन 2022 सत्र में काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 6 में जीत दर्ज की थी। आगामी सत्र से पहले उन्होंने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया जिसमें केन विलियमसन और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भी शामिल है।

बता दें, केन विलियमसन 2015 से हैदराबाद के साथ थे। उन्होंने टीम की ओर से टॉप ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 76 मुकाबलों में 126.03 के स्ट्राइक रेट से 2101 रन बनाए। वहीं पूरन को फ्रेंचाइजी ने 2022 के मेगा ऑक्शन में अपने दल में शामिल किया। उन्होंने 14 मुकाबलों में 144.34 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए।

अब जब फ्रेंचाइजी ने अपने दो मुख्य खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है तो वो यही चाहेंगे कि ब्रूक उनकी टीम से खेले और टॉप ऑर्डर में बेहतरीन प्रदर्शन करें।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp