IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2022 2:19 अपराह्न
4- पंजाब किंग्स

2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स में अपने दल में काफी बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया था। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि यह फ्रेंचाइजी इस बार का कप अपने नाम करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा जिसकी वजह से वो सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि टीम ने इस सत्र में आक्रामक क्रिकेट खेला। हैरी ब्रूक भी काफी विस्फोटक बल्लेबाज हैं और टॉप ऑर्डर में वो शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सबसे बड़ी बात यह भी है कि फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र से पहले मयंक अग्रवाल को अपने दल से बाहर कर दिया है। अब उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज की भी तलाश है जो टॉप ऑर्डर में आकर भी रन बना सके और मिडिल ऑर्डर में भी तेजी से खेल सके।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो