IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2022 2:19 अपराह्न
3- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीम है। उन्होंने इसकी ट्रॉफी 5 बार आपने नाम की है। हालांकि 2022 में वो अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। बता दें, मुंबई फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 में जीत दर्ज की और अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहे।
मुंबई इंडियंस के पास इस समय टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिसटन स्टब्स हैं। तीनों ही काफी विस्फोटक बल्लेबाज है। टिम डेविड फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि और भी तमाम लीग्स में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं डेवाल्ड और स्टब्स अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपनी छाप छोड़ने में असमर्थ रहे हैं।
आगामी मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की निगाहें हैरी ब्रूक पर भी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वो एक ऐसे खिलाड़ी को अपने दिन में किसी भी टीम के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रूख मोड़ सकते हैं। भले ही मुंबई ब्रूक को अपने दल में शामिल ना कर पाए लेकिन वो उनके ऊपर बोली जरूर लगाएगी।