IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे।

2- गुजरात टाइटंस

Harry Brook (Pic Source-Twitter)
Harry Brook (Pic Source-Twitter)

गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 में अपना पहला सत्र खेला था और इसी सत्र में उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की ओर से हर मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सबसे अच्छी बात यह रही कि गुजरात की ओर से हर खिलाड़ी ने अपनी महत्वता को समझा और खेल को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

हालांकि टीम के लिए अभी भी नंबर 3 चिंता का विषय है। टीम ने पूरे सत्र में चार से पांच खिलाड़ियों को नंबर 3 पर खेलने का मौका दिया लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाया। विजय शंकर, मैथ्यू वेड, साईं सुदर्शन और खुद हार्दिक पांड्या ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की लेकिन रिजल्ट नकारात्मक ही रहा।

हैरी ब्रूक टॉप ऑर्डर में भी खेलने में सक्षम है। वो जितना अच्छा तेज गेंदों को खेलते हैं उतना ही अच्छा प्रदर्शन उनका स्पिन के खिलाफ भी है। ब्रूक गुजरात टाइटंस के लिए नंबर तीन बल्लेबाज हो सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। भारतीय पिचों में स्पिनर काफी घातक होते हैं और इसी वजह से गुजरात टाइटंस इंग्लिश बल्लेबाज को अपने दल में शामिल कर सकती है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp