IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हैरी ब्रूक को अपने दल में शामिल करने के लिए इन 5 टीमों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में ब्रूक ने 10 मुकाबलों में 171.43 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे।

1- लखनऊ सुपर जाइंट्स

Harry Brook (Pic Source-Twitter)
Harry Brook (Pic Source-Twitter)

गुजरात टाइटंस के अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी 2022 सत्र में डेब्यू किया था। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि टी-20 के बेहतरीन बल्लेबाज मनीष पांडे और इविन लुईस का बल्ला खामोश रहा जिसकी वजह से वो यह ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई।

मनीष पांडे ने 6 मुकाबलों में 110 के स्ट्राइक रेट से मात्र 88 रन बनाए। वहीं लुईस ने 6 मैचों में मात्र 73 रन बनाए। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से फ्रेंचाइजी ने इन दोनों को आगामी सत्र से पहले रिलीज कर दिया।

LSG आगामी सत्र में बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने दल में जरूर शामिल करना चाहेगी। उनकी लिस्ट में हैरी ब्रूक का नाम भी जरूर शामिल होगा। ब्रूक मिडिल ऑर्डर में टीम को एक स्थिरता देंगे। उनके अंदर मुकाबले को खत्म करने की भी क्षमता है। वो एक ऐसे क्रिकेटर है जिनको लखनऊ अपने दल में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp