IPL 2023: पिछले सीजन करोड़ों कमाने वाले इन 5 खिलाड़ियों को आगामी ऑक्शन में नहीं मिलेगा बेस प्राइस से ज्यादा पैसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: पिछले सीजन करोड़ों कमाने वाले इन 5 खिलाड़ियों को आगामी ऑक्शन में नहीं मिलेगा बेस प्राइस से ज्यादा पैसा

IPL ऑक्शन में तमाम टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दल में शामिल करने के लिए हद से ज्यादा पैसा खर्च कर देती हैं।

IPL 2023 Mini Auction (Pic Source-Twitter)
IPL 2023 Mini Auction (Pic Source-Twitter)

IPL ऑक्शन में तमाम टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को दल में शामिल करने के लिए हद से ज्यादा पैसा खर्च कर देती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि उनको पूरा भरोसा होता है कि यह शानदार खिलाड़ी हमारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

कभी-कभी उनकी यह चाल सही साबित हो जाती है लेकिन कभी-कभी यही खिलाड़ी उनकी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी खिलाड़ी का बेस प्राइस 50 लाख है तो वो उन्हें अपने दल में शामिल करने के लिए 5 करोड़ या उससे भी ज्यादा खर्च कर देते हैं। यह IPL ऑक्शन में अक्सर देखा गया है।

इस शानदार टूर्नामेंट के 15वें संस्करण में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 90 रिलीज खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनको 5 करोड़ से ज्यादा में मेगा ऑक्शन 2012 में खरीदा गया था। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जो अपने मालिकों की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए।

यह रहे वो पांच खिलाड़ी जिनको आगामी IPL मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस में खरीदा जा सकता है:

5- ओडियन स्मिथ

Odean Smith. (Photo Source: IPL/BCCI)
Odean Smith. (Photo Source: IPL/BCCI)

ओडियन स्मिथ बेहतरीन गेंदबाज के साथ-साथ एक विस्फोटक बल्लेबाज भी है। उनको 15वें सत्र में पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि उनके प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी काफी निराश रही।

ओडियन स्मिथ ने IPL 2022 में 6 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 11.87 के महंगे इकोनामी रेट से मात्र 6 विकेट झटके। इसी वजह से पंजाब किंग्स ने उन्हें आगामी सत्र से पहले रिलीज कर दिया।

बता दें, पिछले सत्र में फ्रेंचाइजी ने स्मिथ के ऊपर भरोसा जताते हुए अंतिम ओवरों में गेंदबाजी दी लेकिन यह रणनीति उन पर ही भारी पड़ गई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्मिथ को अंतिम 2 गेंदों में 12 रन बचाने थे लेकिन वो इतनी आसान सी जिम्मेदारी भी पूरी नहीं कर पाए।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp