IPL 2023: आगामी मिनी ऑक्शन में डेरिल मिचेल पर होगी पैसों की बारिश
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने जा रही है।
अद्यतन - Dec 17, 2022 7:24 pm
4) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)
![]()
साल 2016 की चैंपियन टीम ने हमेशा से अपनी गेंदबाजी में निवेश किया है और पिछले कुछ सीजन से उनके पास सबसे मजबूत गेंदबाजी क्रम है। लेकिन इस बार हैदराबाद, टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने की ओर देखेगी।
बता दें कि पिछले सीजन में खराब फाॅर्म के कारण टीम ने आईपीएल के अगले सीजन के शुरु होने से पहले टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। लेकिन पिछले सीजन टीम के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करन ने शानदार प्रदर्शन किया था।
लेकिन इस बार टीम निकोलस पूरन से ओपनिंग करवाती हुई नजर आ सकती है। जिसके कारण टीम को मिडिल ऑर्डर में एक बेहतरीन बल्लेबाज की जरूरत होगी, जो मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी कर सके।
तो वहीं इस रोल के लिए डेरिल मिचेल से बढ़िया विकल्प हैदराबाद को लिए और कोई नहीं हो सकता। साथ ही बता दें कि इस बार की नीलामी में हैदराबाद के पास 42.25 करोड़ की राशि बची हुई है। जिसके कारण वह मिचेल पर बड़ी बोली लगाते हुए नजर आ सकते हैं।