RCB के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, एनरिक नॉर्खिया ने छोड़ा टीम का साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, एनरिक नॉर्खिया ने छोड़ा टीम का साथ

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जाएगा।

Anrich Nortje (Photo Source: Twitter)
Anrich Nortje (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 मई को अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस आगामी महामुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग चुका है। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया निजी कारणों के चलते अपने देश वापस लौट गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले सोशल मीडिया के जरिए एनरिक नॉर्खिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

निजी कारणों के चलते स्वदेश लौटे एनरिक नॉर्खिया

दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के आगामी मैच से बाहर होने की खबर साझा की है। लेकिन फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए अपडेट में नॉर्खिया लीग में वापस से कब जुडेंगे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है, ‘निजी कारणों के चलते दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को शुक्रवार रात को साउथ अफ्रीका जाना पड़ रहा है। वह आज रात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’

यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स द्वारा साझा किया ट्वीट-

आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में दसवें पायदान पर है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 9 मैचों में मात्र तीन जीत और 6 अंको के साथ दसवें स्थान पर है। टीम को शुरूआती पांच मुकाबलों में लगातार हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद टीम ने वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 5 रनों से करारी शिकस्त दी थी, प्लेऑफ की उम्मीदों को जिन्दा रखा था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन खान के 51 रनों की पारी के बदौलत 130 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर के अंत में 125 रन ही बना पाई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आगामी मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। क्योंकि टीम यहां से अगर एक भी मैच हारती है, तो टीम प्लेऑफ के रेस से बाहर हो जाएगी।

close whatsapp