आईपीएल 2023: अंबाती रायडू को यादगार विदाई देकर एमएस धोनी ने एक बार फिर जीता सभी का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: अंबाती रायडू को यादगार विदाई देकर एमएस धोनी ने एक बार फिर जीता सभी का दिल

धोनी ने मैच के बाद अंबाती रायडू और उनके शानदार करियर के दौरान उनके प्रयासों की सराहना की।

MS Dhoni, Ambati Rayudu and Ravindra Jadeja. (Image Source: IPL Twitter)
MS Dhoni, Ambati Rayudu and Ravindra Jadeja. (Image Source: IPL Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का फाइनल बार-बार बारिश की खलल के बावजूद 29 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच धमाकेदार अंदाज में खेला गया। उम्मीद के मुताबिक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे फाइनल के दौरान एमएस धोनी पर स्पॉटलाइट थी।

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से मात देकर धोनी की कप्तानी में रिकॉर्ड पांचवां खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के मुंबई इंडियंस (MI) और रोहित शर्मा के साथ क्रमशः सबसे सफल टीम और कप्तान बन गए।

दिल जीतना कोई धोनी से सीखें

इस बीच, अंबाती रायडू के लिए यह इमोशनल मैच था, जिन्होंने फाइनल से पहले संन्यास की घोषणा की, और एमएस धोनी ने अपने साथी खिलाड़ी को शानदार विदाई दी। दरअसल धोनी को जब आईपीएल ट्रॉफी उठाने और BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह के साथ प्रतिष्ठित खिताब के साथ पोज देने के लिए बुलाया गया, CSK के दिग्गज कप्तान ने अंबाती रायडू और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अपने साथ पोडियम तक आने के लिए कहा।

और फिर महान विकेटकीपर-बल्लेबाज वहां जाकर एक तरफ खड़े हो गए और अंबाती रायडू को सबसे पहले ट्रॉफी पकड़ने के लिए कहा, और साथ ही उन्होंने रवींद्र जडेजा को भी इसे छूने के लिए कहा। धोनी ने अपने इस कदम से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें, जडेजा ने आखिरी दो गेंदों में 10 रन बनाकर CSK को ट्रॉफी जीतने में मदद की।

आपको बता दें, धोनी ने मैच के बाद अंबाती रायडू और उनके शानदार करियर के दौरान उनके प्रयासों की सराहना की। रायडू आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के साथ 3-3 यानी कुल 6 खिताब जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

close whatsapp