KKR के खिलाफ मैच हारने के बाद अर्शदीप सिंह नहीं रोक पाए अपने आंसू, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR के खिलाफ मैच हारने के बाद अर्शदीप सिंह नहीं रोक पाए अपने आंसू, आप भी देखें वीडियो

जहां एक तरफ रिंकू सिंह अपने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ इस जीत का उत्साह मनाते हुए दिखे वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की आंखों से आंसू निकलते हुए देखा गया।

Arshdeep Singh (Pic Source-Twitter)
Arshdeep Singh (Pic Source-Twitter)

8 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से जबरदस्त मात दी। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। पंजाब किंग्स की ओर से आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे। अर्शदीप मैच की आखिरी गेंद पर अपनी लाइन और लेंथ पूरी तरह से भूल गए और उन्होंने रिंकू को फुल टॉस फेंकी। रिंकू सिंह ने इस गेंद को काफी अच्छी तरह से खेला और टीम को इस मैच में जीत दिलाई।

जहां एक तरफ रिंकू सिंह अपने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ इस जीत का उत्साह मनाते हुए दिखे वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की आंखों से आंसू निकलते हुए देखा गया। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी टीम की ओर से हर मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और आंखों में आंसू लिए वो मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंत तालिका में अब कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें पायदान पर

बता दें, पंजाब टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 47 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा शाहरुख खान ने 8 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। टीम की ओर से कप्तान नितीश राणा ने 38 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली जबकि आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 10 गेंदों में 21* रनों का योगदान दिया जिसमें उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है। टीम ने अभी तक 11 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp