केएल राहुल की चोट को लेकर BCCI ने उठाया बड़ा कदम, आईपीएल से हो सकते हैं बाहर!
केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
अद्यतन - May 3, 2023 11:32 am

आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 10 अंको के साथ तीसरे पायदान पर हैं। लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 18 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम को अगले मैच में वापसी करनी होगी। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन के लिए इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है।
कप्तान केएल राहुल RCB के खिलाफ फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। जिसके चलते वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से मैच से बाहर हो चुके हैं। यानी की टीम को बड़े बदलावों से गुजरना होगा। इसी वक्त बड़ी खबर आ रही है कि केएल राहुल के चोट को लेकर BCCI जल्द ही बड़ा कदम उठाने वाली है।
क्रुणांल पांड्या करेंगे लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद केएल राहुल मैदान से बाहर चले गए थे। केएल राहुल की चोट काफी ज्यादा गंभीर थी जिसके चलते वह ओपनिंग करने नहीं उतरे थे। केएल राहुल जिसके बाद 11वें नंबर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। लेकिन वह दौड़ पाने में असक्षम थे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था उनकी चोट काफी ज्यादा गंभीर है।
आईपीएल के बाद टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में खेलने वाली है। जिसके लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। केएल राहुल भी टीम का हिस्सा है। केएल राहुल के चोट को देखते हुए BCCI ने एक बड़ा कदम उठा लिया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल BCCI की निगरानी में NCA में रहेंगे। मेडिकल टीम के जांच के बाद ही BCCI द्वारा फैसला लिया जाएगा कि केएल राहुल आईपीएल के आगामी मैचों का हिस्सा बनेंगे या नहीं। क्रुणाल पांड्या जिन्होंने पिछले मैच में केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम की कप्तानी संभाली थी। वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।