धोनी की बातों को कान खोलकर सुनते नजर आए SRH के युवा खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की बातों को कान खोलकर सुनते नजर आए SRH के युवा खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

MS Dhoni (Photo Source: IPL/Instagram)
MS Dhoni (Photo Source: IPL/Instagram)

आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। इस लीग में विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ एक ही मैदान साझा कर युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने के मौका मिलता है।

वहीं टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवाओं को खेल के बारे में सीख देने का कोई भी मौका छोड़ते हुए नजर नहीं आते हैं। और ऐसा ही कुछ चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच खत्म होने के बाद चेपॉक के मैदान में देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी SRH के युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आए थे।

युवा खिलाड़ियों को ज्ञान देते नजर आए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के दुनिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। खेल को पढ़ने की क्षमता में उन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी।

आईपीएल ने महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमें धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के हार के बाद युवा खिलाड़ियों को खेल के बारे में ज्ञान देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए आईपीएल ने लिखा, ‘जब महेंद्र सिंह धोनी बोलते हैं तो सभी युवा कान खोल कर सुनते हैं। यदि आप भी इस ज्ञानवर्धक सत्र का हिस्सा बनना चाहते हैं तो फिर हाथ उठाइए।’

यहां देखें महेंद्र सिंह धोनी का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 134 रनों पर रोक दिया था। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने फिर डेवोन कॉनवे के 57 गेंदो में 77 रनों की नाबाद पारी से जीत हासिल की।

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 6 मैच में 4 जीत और 8 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। टीम आगे आने वाले मुकाबलों में यही फॉर्म बरकरार रख प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी।

close whatsapp