धोनी का छक्का देख गंभीर ने बनाया ऐसा मुंह, तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल
लखनऊ के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने लगाए थे दो बड़े-बड़े छक्के।
अद्यतन - Apr 4, 2023 4:17 pm

आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला कल एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच को CSK ने 12 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 217 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी CSK को इस बड़े टोटल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि इस बीच एक वो चीज जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खिंचा वो था एमएस धोनी के बल्ले से वो दो बड़े छक्के। दरअसल धोनी CSK की पारी के 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। चूंकि काफी दिनों बाद चेन्नई में ये मुकाबला खेला जा रहा था तो CSK के फैंस धोनी के बल्ले से कुछ बड़े- बड़े शॉट्स देखना चाहते थे।
ऐसे में धोनी ने भी फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और आते ही लगातार दो गेंदों में दो बड़े-बड़े छक्के लगाए। एकतरफ जहां फैंस धोनी इस बल्लेबाजी को देखकर बहुत खुश थे वहीं मैदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर धोनी की इस बल्लेबाजी को देख बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे। ऐसे में सोशल मीडिया पर धोनी के छक्के के बाद उनका जो रिएक्शन था वो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखिए गौतम गंभीर का वो रिएक्शन
https://twitter.com/sagarcasm/status/1642917325367279616?s=20
धोनी की इस बल्लेबाज़ी के बाद सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ट्रेंड करने लगे। दरअसल 2011 के वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला दो अप्रैल को खेला गया था। श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर (97) ने बनाए थे। लेकिन ये जीत धोनी के हेलिकॉप्टर पर लगे छक्के की वजह से याद की जाती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई का ये मैच तीन अप्रैल को खेला गया और इसमें धोनी के दो छक्कों ने जीत का अंतर बनाया। इसी वजह से धोनी की बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर का नाम इतना ट्रेंड करने लगा।