आईपीएल 2023: हैदराबाद में फर्जी आईपीएल टिकट रैकेट का हुआ पर्दाफाश! पढ़िए पूरी खबर
मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रनों से मात दी थी।
अद्यतन - अप्रैल 25, 2023 12:21 अपराह्न

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 25वें मैच के दौरान कुछ फैंस नकली मैच टिकट लेकर स्टेडियम पहुंचे थे।
दरअसल, राचाकोंडा पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को नकली सुरक्षा पास और नकली आईपीएल 2023 मैच टिकट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें, SRH vs MI मैच के दौरान बड़ी संख्या में लोग जाली टिकट लेकर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एंटर हुए थे, और असली टिकट वाले फैंस को शीट के लिए संघर्ष करना पड़ा था, जिसके चलते इस स्कैंडल का पता लग पाया और आरोपी पकड़े गए।
हैदराबाद में फर्जी टिकट रैकेट का हुआ पर्दाफाश
खबरों के अनुसार, जालसाज तब पकड़े गए, जब एक प्रशंसक ने खेल के लिए छह टिकट खरीदे, और फिर बाद में उसे पता चला कि उनकी सीटें पहले से ही भरी हुई थीं। हालांकि, उन्हें अन्य सीटें प्रदान की गईं। वहीं, शिकायत में कहा गया है कि कई अन्य प्रशंसक भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अनुसार, एक क्रिकेट फैन ने कहा: “हम रात करीब 8 बजे स्टेडियम में एंटर हुए और तब तक उन सीटों पर पहले से ही कुछ अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था।” पुलिस अधिकारियों ने टिकट विक्रेता के खिलाफ फर्जी सुरक्षा आईडी रखने वाले 13 लोगों को देखने के बाद मामला दर्ज किया है, जिन्होंने SRH vs MI मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंटर होने और मैच देखने की कोशिश की।
टिकट विक्रेता जारी आईपीएल 2023 के दौरान कथित तौर पर नकली टिकटों पर मूल प्रतियों पर प्रदान किए गए बारकोड की कॉपी करके नकली टिकट और आईडी बेच रहे हैं। अगर मैच की बात करे, तो मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रनों से मात दी थी।