DC vs SRH मैच के दौरान आपस में ही भिड़े फैंस, मारपीट तक पहुंच गई बात, देखें वायरल वीडियो
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - अप्रैल 30, 2023 1:10 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के खिलाफ 9 रनों से रोमांचक जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरूआती पांच मुकाबलों में हार के बाद वापसी करते हुए लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की थी।
लेकिन टीम को लीग में वापस से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त पॉइंट्स टेबल में मात्र दो जीत के साथ दसवें पायदान पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अरूण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस मैच के दौरान एक-दूसरे से बुरी तरह लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
मैच के दौरान मारपीट करने पर उतर आए फैंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस एक-दूसरे के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए स्टैंड में मौजूद कुछ लोग आकर मामले को शांत कराने की कोशिश करते हुए भी नजर आए।
लेकिन मामला और भी ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आया। जिसके बाद स्टेडियम कर्मी भी फैंस के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश करते हुए नजर आए। लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हुआ।
यहां देखें दिल्ली स्टेडियम में फैंस के बीच हुए झगड़े का वो वीडियो-
A fight took place between fans in Delhi during their match against SRH. pic.twitter.com/MYPj6dqejb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2023
मिचेल मार्श ने गेंद और बल्ले दोनों से दिखाया कमाल
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बोर्ड पर लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मिचेल मार्श ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। शानदार गेंदबाजी के बाद मिचेल मार्श ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए। कप्तान डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में शून्य पर पवेलियन लौट गए थे।
जिसके बाद फिलिप सॉल्ट और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप सॉल्ट ने 35 गेंदो में 59 रन बनाए, वहीं मिचेल मार्श ने 39 गेंदो में एक चौके और 6 छक्को की मदद से 63 रनों की पारी खेली। लेकिन मिचेल मार्श का शानदार प्रदर्शन बेकार चला गया। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना पाई।