IPL 2023: RCB के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद जेसन रॉय पर लगा लाखों का जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: RCB के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद जेसन रॉय पर लगा लाखों का जुर्माना

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जेसन रॉय ने 29 गेंदो में 56 रनों की पारी खेली।

Jason Roy (Photo Source: Twitter)
Jason Roy (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 रनों से शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर के अंत तक 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 179 रन ही बना पाई।

KKR के ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में अब तक तीन मैचों में जेसन रॉय दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। RCB के खिलाफ जेसन रॉय ने 29 गेंदो में 56 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन RCB के खिलाफ मैच के बाद जेसन रॉय पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लग गया है।

आईपीएल के इस नियम को तोड़ते नजर आए जेसन रॉय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेल जेसन रॉय ने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन मैच के दौरान जेसन रॉय आईपीएल आचार संहिता के नियम ऑर्टिकल 2.2 के दोषी पाए गए हैं। आईपीएल आचार संहिया नियम ऑर्टिकल 2.2 किसी खिलाड़ी पर तब लगाया जाता है जब उनका व्यवहार खेल भावना के अनुरूप नहीं होता है। जिसके चलते आईपीएल ने जेसन रॉय पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

श्रेयस अय्यर के इंजरी के चलते नीतिश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी सौंपी गई है। लेकिन टीम आईपीएल 2023 में अब तक 8 मुकाबलों में से मात्र तीन मुकाबले ही जीत पाई है। टीम इस वक्त 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसन रॉय के 56 रन और नीतिश राणा के 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगाए थे।

वरूण चक्रवर्ती के फिरकी में RCB बल्लेबाज फंसते हुए नजर आए। वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वरूण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को (5 रन), माहिपाल लोमरोर (34 रन) और दिनेश कार्तिक को (22 रन) पर पवेलियन भेजा। वहीं सुयश शर्मा और आंद्रे रसल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp