IPL 2023: मुंबई इंडियंस फैंस के लिए बड़ी खबर आई सामने, जोफ्रा आर्चर पूरे सीजन के लिए….
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 2 अप्रैल को खेलेगी।
अद्यतन - मार्च 2, 2023 11:24 पूर्वाह्न
आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेलेगी। लेकिन लीग शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। इन सब के बीच आख़िरकार मुंबई इंडियंस के लिए कुछ अच्छी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 के लिए पूरी तरह फिट हैं और वो पूरी सीजन खेलते हुए दिखेंगे।
आईपीएल 2023 का हिस्सा बनेंगे जोफ्रा आर्चर
आईपीएल 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बुरे सपने से कम नहीं था। टीम ने पिछले सीजन 14 में से 4 मुकाबले जीतकर पाइंट्स टेबल में निचले स्थान पर थी। टीम को इस सीजन वापसी करनी होगी और छठे टाइटल को जीतने के लिए दमखम दिखाना होगा। मुंबई इंडियंस ने 2022 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रूपए में खरीदा था।
लेकिन आर्चर पूरे सीजन चोट के चलते बाहर रहे। जोफ्रा आर्चर अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुके हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर के आईपीएल 2023 में उपस्थिति को लेकर पुष्टि कर दी है। ECB के सूत्र ने क्रिकबज के हवाले से कहा, ‘वह आईपीएल के पूरे सत्र का हिस्सा रहेंगे और ECB उनके वर्कलोड को मैनेज करेगी। वह अब पूरी तरह फिट हैं।’
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का है हिस्सा आर्चर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच 1 मार्च को ढाका में खेला गया। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी। लंबे समय बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।
इंग्लैंड ने डेविड मलान के 114 रनों की शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। गौतरतलब है कि, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद आर्चर आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस के कैंप से जुडेंगे।