आईपीएल 2023: जब 'धोनी धोनी' के नारों में लीन हुआ ईडन गार्डन, तो खुद को उत्साहित होने से रोक नहीं पाए अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: जब ‘धोनी धोनी’ के नारों में लीन हुआ ईडन गार्डन, तो खुद को उत्साहित होने से रोक नहीं पाए अय्यर

KKR vs CSK मैच के दौरान पूरा स्टेडियम पीले रंग में रंगा हुआ था।

Venkatesh Iyer and MS Dhoni. (Image Source: Twitter)
Venkatesh Iyer and MS Dhoni. (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 33वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 23 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया, और यह हाई स्कोरिंग मुकाबला एमएस धोनी की सेना ने 49 रनों से अपने नाम किया।

दर्शकों से खचाखच भरे ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और बोर्ड पर 235/4 रनों का विशाल स्कोर पोस्ट किया। इस KKR vs CSK मैच में चेन्नई के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 18 छक्के लगाए और अपनी टीम की आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा टोटल पोस्ट करने में मदद की।

जब वेंकटेश अय्यर ने ‘धोनी धोनी’ के नारों को किया एन्जॉय

जिसके जवाब में KKR 20 ओवरों में 186 रन ही बना पाई, नतीजन नितीश राणा की टीम को इस सीजन की पांचवी हार का सामना करना पड़ा। खैर, यह मैच तो कोलकाता में था, लेकिन पूरा स्टेडियम पीले रंग में रंगा था, क्योंकि वे सभी CSK के कप्तान एमएस धोनी के लिए अपना प्यार जाहिर करने और उन्हें सपोर्ट करने वहां पहुंचे थे।

धोनी के लिए फैंस के पागलपन से तो सभी वाकिफ हैं और ऐसा ही एक नजारा 23 अप्रैल को ईडन गार्डन में देखने को मिला, जब CSK के कप्तान बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे, तो स्टेडियम में मौजूद फैंस पागल हो गए और ‘धोनी धोनी’ के नारे लगाने लगे। और हद तो तब हो गई जब विरोधी टीम KKR के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी उस जश्न का हिस्सा बने, और अपने उत्साह को छुपा न सकें।

दरअसल, जब एमएस धोनी के लिए स्टेडियम में नारे लगाए जा रहे थे, तो अय्यर भी उस समय बहुत खुश नजर आ रहे थे, और उस वाइब को भरपूर एन्जॉय कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कैमरामैन ने वेंकटेश अय्यर पर कैमरा पॉइंट किया, जिस समय वह ‘धोनी धोनी’ के नारों का आनंद ले रहे थे, और उन्हें एहसास हुआ कि कैमरा उन पर है, तो KKR के स्टार ने अपने उत्साह को छुपाने की कोशिश की, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो –

https://twitter.com/Santhosh_77777/status/1650175215232765952

close whatsapp