KKR vs GT: रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर के आगे गुजरात टाइटंस ने टेके घुटने, KKR ने 3 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs GT: रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर के आगे गुजरात टाइटंस ने टेके घुटने, KKR ने 3 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकु सिंह ने 21 गेंदो में 48 रनों की नाबाद पारी खेली।

Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन और विजय शंकर की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर 204 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकु सिंह के नाबाद 48 रनों की पारी के दम पर 3 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

विजय शंकर ने गुजरात के लिए खेली शानदार पारी

गुजरात टाइटंस को पहला झटका तब लगा था, जब ओपनर रिद्धिमान साहा पांचवे ओवर में 17 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन उसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 67 रनों की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हुई।

शुभमन गिल ने 31 गेंदो में 39 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने 38 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्को की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके बाद पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विजय शंकर ने 24 गेंदो में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 63 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर टीम ने 204 रन बोर्ड पर लगाए थे।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी की बात करें तो सुनील नारायण ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। सुनील नारायण ने रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों को निशाना बनाया। वहीं सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

रिंकु सिंह की ताबड़तोड़ पारी ने दिलाई KKR को जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर उसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतिश राणा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से KKR को मैच में बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। कप्तान नीतिश राणा ने 29 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदो में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली।

कप्तान राशिद खान ने KKR के खिलाफ 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मैच में KKR की वापसी जरूर करवाई। लेकिन रिंकु सिंह ने 21 गेंदो में एक चौके और 6 छक्को की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेल KKR को मैच में जीत दिलाई। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी। रिंकु सिंह ने 20वें ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ टीम को जीत दिलाई।

KKR के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/cheatingacademy/status/1645062650366246912?s=20

https://twitter.com/KingInTheDork/status/1645062661552635904?s=20

https://twitter.com/CATHAKURAMAL/status/1645062672705277953?s=20

https://twitter.com/sauri_1211/status/1645062677298032640?s=20

https://twitter.com/abhysharma1308/status/1645062678745092096?s=20

https://twitter.com/lemmebwhtim/status/1645062678996742145?s=20

 

close whatsapp